✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

IND VS NZ FINAL: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शतक जड़ चुके हैं ये खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय शामिल

एबीपी लाइव   |  08 Mar 2025 06:21 PM (IST)
IND VS NZ FINAL: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शतक जड़ चुके हैं ये खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय शामिल

फखर जमान और शेन वॉटसन

1

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रविवार को दुबई में खेला जाना है. इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी के 8 फाइनल खेले गए हैं. इस दौरान 6 खिलाड़ियों ने शतक जड़ा है. इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक ने 2004 चैंपियंस ट्रॉफी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 104 रनों की पारी खेली थी. हालांकि इंग्लैंड यह मुकाबला हार गई थी.

2

टूर्नामेंट की शुरुआत 1998 में हुई थी. उस समय इसका नाम विल्स इंटरनेशनल कप था. इस दौरान फाइनल में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला गया. जहां वेस्टइंडीज के फिलो वालेस ने शानदार शतक जड़ते हुए 103 रन की पारी खेली थी. लेकिन वेस्टइंडीज यह मुकाबला नहीं जीत सकी.

3

चैंपियंस ट्रॉफी 2009 का फाइनल न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. जहां न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रनों का लक्ष्य रखा था. इस दौरान शेन वॉटसन ने शानदार शतक लगाते हुए 105 रनों की नाबाद पारी खेली थी. जिसकी वजह ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में कामयाब रही थी.

4

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान के फखर जमान ने भारतीय टीम के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था. इस दौरान उन्होंने 114 रनों की पारी खेली थी. जिसकी वजह से पाकिस्तान टीम यह मैच जीतने में कामयाब रही थी. इसी के साथ उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया था.

5

चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हुआ था. जहां पर भारतीय टीम की तरफ से सौरव गांगुली ने शानदार शतक जड़ा था. उन्होंने 9 चौकों और चार छक्कों की मदद से 117 रनों की पारी खेली थी. जिसकी वजह से भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 265 रनों का लक्ष्य दिया था.

6

न्यूजीलैंड के क्रिस क्रेन्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 102 रनों की पारी खेली थी. जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने चार गेंद शेष रहते हुए भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2000 का खिताब अपने नाम कर लिया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • IND VS NZ FINAL: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शतक जड़ चुके हैं ये खिलाड़ी, लिस्ट में एक भारतीय शामिल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.