✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

इन पांच खिलाड़ियों का आईपीएल के अगले सीज़न में खेलना मुश्किल

ABP News Bureau   |  25 Sep 2017 03:35 PM (IST)
1

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का दसवां सीजन अब खत्म होने वाला है. ये आईपीएल कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए आखिरी आईपीएल साबित हो सकता है. इन खिलाड़ियों में से कईयों ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को पहले से ही अलविदा कह दिया है. अब इनका आईपीएल के अगले सीज़न में खेलना भी मुश्किल लग रहा है.

2

इसमें सबसे पहला नाम है ज़हीर खान का. ज़हीर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुक हैं. इस आईपीएल में वो दिल्ली की टीम की कप्तानी कर रहे थे. उनकी टीम का प्रदर्शन इस आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा है. ज़हीर की बढ़ती उम्र भी एक कारण हो सकती है उनके आईपीएल में वापसी न करने का.

3

माना जा रहा है कि ब्रेंडन मैक्कलम भी अगले सीजन से आईपीएल में नज़र नहीं आएंगे. मैक्कलम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के हर फॉर्मेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं. मैक्कलम की उम्र 35 साल हो चुकी है. इस सीज़न मैक्कलम का बल्ला भी पहले की तरह नहीं गरजा है.

4

क्रिस गेल को टी-20 क्रिकेट का बादशाह कहा जाता है. गेल ने अपने बल्ले से इस बात को साबित भी किया है. लेकिन गेल की बढ़ती उम्र (37 साल) और इस साल उनका खराब फॉर्म इस बात को बल देता है कि अब गेल आईपीएल में नहीं दिखाई देंगे.

5

मुंबई इंडियंस की टीम से खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अगले आईपीएल में नहीं दिखेंगे. जॉनसन क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. जॉनसन 35 साल के हैं इसलिए भी अगली बार उनका खेलना मुश्किल लग रहा है.

6

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से खेल रहे शेन वॉटसन 35 साल के हो गए हैं. इस सीज़न में उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है. वॉटसन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं. इन सभी चीजों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि वॉटसन आईपीएल के अगले सीज़न में खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • इन पांच खिलाड़ियों का आईपीएल के अगले सीज़न में खेलना मुश्किल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.