✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

विधानसभा चुनाव 2026

WEST BENGAL  (148/294)
122-141
TMC
143-165
BJP
4-7
OTH
TAMIL NADU  (118/234)
131-146
DMK+
56-72
AIADMK+
22-26
TVK
7-15
OTH
KERALAM  (71/140)
55-64
LEFT+
74-82
INC+
0-3
BJP
4-8
OTH
PUDUCHERRY  (17/33)
17-23
BJP+
06-08
INC+
03-07
OTH
ASSAM  (64/126)
87-99
BJP+
21-32
INC+
4-8
OTH
(Source:  Poll of Polls)

राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट की जीत में बने 5 दिलचस्प रिकॉर्ड्स

ABP News Bureau   |  25 Sep 2017 04:17 PM (IST)
राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट की जीत में बने 5 दिलचस्प रिकॉर्ड्स
1

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बल पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने आज सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. पुणे और हैदराबाद के बीच खेले गए इस मुकाबले में कई दिलचस्प रिकॉर्ड्स भी बने. आइये एक नज़र डालें इन रिकॉर्ड्स पर. सभी तस्वीरें सौजन्य: IPL(BCCI)

2

सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए भले ही आज का दिन खराब गुजरा हो लेकिन वॉर्नर ने एक कीर्तिमान छू लिया. वॉर्नर इस सीज़न 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में 4 सीज़न में उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं और उन्होंने विराट की बराबरी कर ली. विराट ने भी 4 बार 500 से ज्यादा रन बनाए हैं.

3

14.5 करोड़ की मोटी रकम में पुणे के साथ जुड़े बेन स्टोक्स भी आज पैसा वसूल क्रिकेटर साबित हुए. उन्होंने आज 39 रन बनाए. इसके साथ ही 3 विकेट चटकाए और 2 कैच भी लपके. आईपीएल के एक मैच में 30 से ज्यादा रन, 3 से ज्यादा विकेट और 3 या उससे ज्यादा कैच पकड़ने वाले वो तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे पहले जडेजा(2013) और डूमिनी(2015) ने ये कारनामा किया है.

4

आईपीएल में एक ओवर में 3 विकेट चटकाने के साथ मेडन ओवर फेंकने वाले उनादकट तीसरे गेंदबाज़ बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ मलिंगा(2015) और सैमुएल बद्री(2017) ने ये कारनामा किया है.

5

जयदेव उनादकट ने आज पारी के 20वें ओवर में 3 विकेट हासिल किए साथ ही उन्होंने एक भी रन नहीं दिया. इससे पहले ऐसा आईपीएल में सिर्फ 2 बार हुआ है. साल 2008 में इरफान पठान ने 20वां ओवर मेडन फेंका था. इसके बाद साल 2009 में लसिथ मलिंगा ने भी 20वां ओवर मेडन फेंका था.

6

जयदेव उनादकट ने आज हैदराबाद टीम के 5 विकेट चटकाए. इससे साथ ही वो आईपीएल इतिहास में 2 बार 5 विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं. उनसे पहले जेम्स फॉक्नर ने आईपीएल में 2 बार 5 विकेट चटकाए हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट की जीत में बने 5 दिलचस्प रिकॉर्ड्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.