इंस्टाग्राम पर सोनम कपूर के हुए 11 मिलियन फॉलोअर्स, इस अंदाज़ में किया शुक्रिया
वीडियो में सोनम कपूर काले रंग की बिकनी में नजर आ रही हैं. जिसमें उनकी फीगर साफ नजर आ रही है और यही वजह थी कि ट्रोल करने वाले ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि स्वरा भास्कर ने अभी तक इस वीडियो को डिलीट नहीं किया है और न ही किसी ने ट्रोलर्स को कोई जवाब दिया है.
बता दें सोनम कपूर को कुछ दिन पहले बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग की शिकार होना पड़ा. अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर सोनम कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग के लिए थाइलेंड गई हैं.
जहां उनकी को-स्टार स्वरा भास्कर ने सोनम के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इस वीडियो के पोस्ट करते ही यूजर्स ने सोनम को लेकर ऐसे ऐेसे भद्दे कमेंट्स किए.
अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन की बहुत गहरी समझ रखने वाली बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर के इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं.
इससे पहले ईशा गुप्ता, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण समेत कई हीरोइनों को ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग झेल चुकी हैं. हाल ही में करीना कपूर खान को उनकी टांगो को लेकर भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था.
फिल्मों की बात करें तो सोनम कपूर के साथ इस फिल्म में करीना कपूर खान, रिहा कपूर और स्वरा भास्कर भी दिखाई देंगी. फिल्म का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है. आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर किसी सेलिब्रिटी को बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ रहा है.
ट्रोल करते हुए यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि सोनम को ब्रा पहनने की जरूरत नहीं हैं. हालांकि इससे भी ज्यादा भद्दे कमेंट्स भी किए गए है जिनका जिक्र नहीं किया जा सकता है.
इन तस्वीरों के कैप्शन में सोनम ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया कहा. सोनम में लिखा, 'यह यात्रा बहुत ही अद्भुत है. मुझे यकीन है कि मेरे फैंस दुनिया के अबसे अच्छे फैन्स हैं. मैं हर एक को दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं.'
बता दें सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्टे फोटोशूट की तीन तस्वीरों को शेयर किया है इन तस्वीरों के बैकग्राउंड में 11 मिलियन लिखा है. तीनों तस्वीरों में अलग-अलग पोज देती सोनम ने इन तस्वीरों के कैप्शन में अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है.
11 मिलियन फॉलोअर्स की मालकिन सोनम कपूर ने कुछ इस तरह अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है.