रियो ट्वीट विवाद: शोभा पर भद्दा ट्वीट करने वाले अभिजीत को सोनम का करारा जवाब
वैसे तो आपको जानी-मानी लेखक शोभा डे के ओलंपिक पर किए गए विवादित ट्वीट्स का मामला पता ही होगा. अगर नहीं पता तो हम आपको बताते हैं.
आगे सोनम ने ढ़ोंग की परिभाषा लिखते हुए बाताय कि ढ़ोंग तब होता है जब कोई अपने स्तर को जनाने के बावजूद उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है और फिर अभिजीत चुप हो गए.
इसके जवाब में सोनम ने ढ़ेर सारी स्माइलीज़ पोस्ट कर दीं और अभिजीत की बेमतलब की बातों पर लगाम लगा दिया.
इसके बाद बौखलाए अभिजीत ने सोनम को जवाब देते हुए लिखा, हां सोनम, हम सब ढ़ोंगी हैं लेकिन हम खानदानी फिल्मी ढ़ोंगियों जैसे नहीं हैं और ना ही पेज थ्री वाले. हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है.
इस ट्वीट का जवाब देने बीच में सोनम कपूर आ गई और उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें अभिजीत का घोर ढ़ोंगी बताया.
इन्ही रिएक्शंस में शामिल है गायक अभिजीत का एक ट्वीट जो हर लिहाज़ से काफी भद्दा है. अभिजीत अपने ट्वीट में लिखते हैं, देखो इस बेशर्म बुढ़िया को अपनी धरती, अपने देश के बच्चों, देश की प्रतिभा को गाली दे रही है.
दरअसल उन्होंने दो ट्वीट्स किए, पहले उन्होंने लिखा कि ओलंपिक में हिस्सा लेने गए भारतीय प्रतिस्पर्धियों का लक्ष्य बस इतना है कि रिओ जओ. सेल्फी लो. खाली हाथ वापस आओ. वे आगे लिखती हैं कि पैसे और टैलेंट की बर्बादी का ये बेहतरीन उदाहरण है. उन्होंने इसके बाद अभिनव बिंद्रा पर भरोस जताते हुए उनसे गोल्ड लाने की अपील की. फिर क्या था सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ सी आ गई.