सिलवटों वाली तस्वीर ने फेसबुक पर मचाई सनसनी!
वहीं ऐसी ही एक और तस्वीर आई जिसमें लोगों से पूछा गया कि इस तस्वीर में कितने शेर हैं.
यहां भी पूरज़ोर कोशिश करने के बावजूद ज़्यादातर लोग जवाब नहीं दे पाए. वैसे इन तस्वीरों पर आपकी क्या राय है, इंटरनेट तो जमकर इनके मज़े ले रहा है.
ख़बर लिखे जाने तक पोस्ट को 25,000 से ज़्यादा लोग देख चुके हैं और इसे 9,000 से ऊपर कमेंट्स कर चुके थे. कुछ लोगों को तो पहली ही झलक में समझ आ गया की तस्वीरें में एक आदमी का चेहरा बना हुआ है, लेकिन ज़्यादातर लोग घंटों तक दिमाग खुजलाते रह गए.
इस तस्वीर और ऐसी ही कुछ और तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा रखी है. अमेरिका की Savannah Root ने सिलवटों वाली ये तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की और उसके बाद से हज़ारों लोग घंटो की कोशिशों के बाद पता कर पाए कि आखिर इस तस्वीर में है क्या!?
जल्दबाजी में जवाब देने वालों को बाद में पछताना पड़ा क्योंकि उनका जवाब सरासर गलत था.
ऐसी ही कई और तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है. जैसे कि आईफोन के डायलर वाले इस तस्वीर में लोगों से पूछा गया कि इसमें कितनी जगहों पर तीन लिखा है.