...तो इस वजह से सिनेमा में नहीं आईं श्वेता बच्चन नंदा!
श्वेता के इन जवाबों के बाद उम्मीद है कि लोगों तक यह संदेश पहुंच जाएग कि अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज की बेटी सिनेमा में क्यों नहीं आईं.
इसे वे बड़ी वजह बताती हैं. उनका कहना है कि एक बच्चे की तरह सोचने पर उनके लिए फिल्में उतनी खास नही थीं.
श्वेता आगे कहती है, मैनें स्कूल समय में कूछ नाटकों में काम किया था. ये सोच कर कि मैं भी एक्टिंग करुं पर मेरे लिए यह उतना खास अनुभव कभी नहीं रहा. स्कूल के एक नाटक में मैंने हवाइयन गर्ल का किरदार निभाया था. नाटक के क्लाइमैक्स में मैं अपना शॉट भूल गयी और वो मेरे लिए एक खराब अनुभव था.
बिग बी की बेटी से हमेशा ये सवाल पूछा जाता रहा है कि उन्होंने बॉलीवुड में एट्रीं क्यों नहीं ली? श्वेता ने इस पर अपनी बात रखते हुए कहा कि बचपन में अक्सर वे अपनी मां (जया बच्चन) के साथ सेट पर जाती थीं. मां और पापा दोनों के बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने बहुत कम समय उनके साथ बिताया है.
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की लाडली श्वेता बच्चन नंदा ने एक्टिंग को करियर के तौर पर नहीं लेने से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए जिससे साफ हो गया कि वे बॉलीवुड का हिस्सा क्यों नहीं बनीं.