दिल्ली की इस दिल दहला देने वाली घटना को जान सन्न रह जाएंगे आप...!
अभिषेक कभी लड़की को अपने साथ घर से भगा ले जाने की धमकी देता तो कभी उसका रास्ता रोक कर उसे परेशान करता था. काफी वक्त तो लड़की सिरफिरे आशिक अभिषेक की हरकतों को बर्दाश्त करती रही, लेकिन 27 अगस्त को अभिषेक के एक मैसेज के बाद लड़की से चुप नहीं रहा गया. लड़की और उसके घरवालों के मुताबिक अभिषेक ने लड़की के मोबाइल पर भेजे उस मैसेज में लिखा था, तू अगर मुझसे मिलने नहीं आएगी तो मैं तेरी हत्या कर दूंगा.
घर के अंदर अभिषेक और उसके चाचा ने लड़की पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया. इस दर्दनाक वारदात के बाद फौरन लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन तब तक वो 70 प्रतिशत तक जल चुकी थी. फिलहाल इस जघन्य वारदाता का मुख्य आरोपी अभिषेक, उसका चाचा और वारदात में शामिल उनका एक साथी पुलिस की गिरफ्त में है. बाकि के आरोपियों की तलाश की जा रही है. अस्पताल में भर्ती लड़की की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं.
अभिषेक के इस धमकी भरे मैसेज को पढ़ कर लड़की डर गई. उसने फौरन अपने बड़े भाई को अभिषेक का मैसेज पढ़ाया. मैसेज पढ़ते ही लड़की का भाई अभिषेक के पास पहुंचा और उसे अपनी बहन से दूर रहने की चेतावनी दी. लेकिन अभिषेक उल्टा उसे धमकाने लगा. इसी बात पर लड़की के भाई ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया.
इसके बाद अभिषेक ने कुछ साथियों के साथ लड़की के पूरे परिवार पर अपने हमला कर दिया. पीड़ित लड़की और उसके परिवारवालों का कहना है कि कुछ देर के बाद अभिषेक अपने चाचा और आठ-दस लोगों को लेकर उनके घर पहुंचा. वहां पहले तो उन्होने लड़की की मां और भाई को घर से बाहर निकाल कर जमकर पीटा और उसी दौरान अभिषेक और उसका चाचा घर के अंदर घुस गए.
देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसी घटना हुई जो आपका दिल दहला सकती है. एक लड़की को घर में घुस कर उस पर केरोसिन का तेल छिड़क कर जला दिया गया. आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है पूरा मामला...!
आरोप है कि दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके के मुकुंदपुर में रहने वाली 20 साल की लड़की के साथ इस वारदात को अभिषेक नाम के लड़के ने अंजाम दिया. पड़ोस में रहने वाले अभिषेक कई दिनों से पीड़ित लड़की को शादी करने के लिए परेशान कर रहा था. लड़की अपने बहन, भाई और मां के साथ रहती थी.