शाहरुख कॉमर्शियल सिनेमा के लिए बने हैं: मनोज

क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के किंग खान और गैंग ऑफ वासेपुर के हीरो मनोज वाजपेयी दोनों ने एक ही साथ एक्टिंग की पढ़ाई की है लेकिन दोनों के अभिनय में काफी अंतर देखने को मिलता है.
उन्होंने आगे कहा है कि शाहरुख खान बॉलीबुड के इन रोमैंटिक, मसालेदार सिनेमा में बेहद ही बेहतरीन एक्टिंग करते हैं. उनका अभिनय लाजवाब है जिसकी सभी तारीफ करते है. वे सिमेमा के इसी फॉर्मेट के लिए बने हैं.
इसके जवाब में मनोज वाजपेयी ने कहा कि शाहरुख़ खान व्यावसायिक सिनेमा के लिए पैदा हुए हैं और मैं पैदा हुआ हूं कि मैं क्या करता हूं? कैसे करता हूं? और मैं इसी के लिए ही जाना भी जाता हूं.
खबरों के मुताबिक जब अभिनेता मनोज वाजपेयी से पूछा गया कि क्या आपको इस बात का पछतावा नहीं होता कि आप शाहरुख़ खान की तरह तड़कती-भड़कती व्यावसायिक फिल्में नहीं करते.
अलीगढ़, सत्या, शूल और गैंग ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले मनोज वाजपेयी इन दिनों अपनी नई रिलीज फिल्म 'बुधिया सिंह' को लेकर काफी चर्चा में हैं. यह फिल्म देश के सबसे कम उम्र के मैराथन धावक के जीवन पर आधारित है. जिसमे मनोज वाजपेयी ने कोच का किरदार निभाया है.
क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के किंग खान और गैंग ऑफ वासेपुर के हीरो मनोज वाजपेयी दोनों ने एक ही साथ एक्टिंग की पढ़ाई की है लेकिन दोनों के अभिनय में काफी अंतर देखने को मिलता है.
बॉलीबुड के बादशाह शाहरुख मसालेदार कॉमर्शियल फिल्मों में जबरजस्त एक्टिंग करने के लिए जाने जाते हैं तो वहीं मनोज बाजपेयी को कॉमर्शियल फिल्म के बजाए लीक से हट कर फिल्में करने के लिए जाना जाता है.