बेटी सुहाना की बिकिनी वाली तस्वीर पर शाहरुख खान ने दिया जवाब

बॉलीवुड के बाहशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना की वायरल हो रही बिकिनी वाली तस्वीर पर शाहरुख खान का बड़ा बयान सामने आया है.
शाहरुख खान ने एतराज जताते हुए कहा कि उनके स्टारडम की वजह से सुहाना की बिकिनी वाली तस्वीर वायरल हुई है.
शाहरुख खान का कहना है कि दुनिया में बहुत सी लड़कियां बिकिनी में तस्वीरें खिंचवाती हैं तब उनकी तस्वीरें वायरल क्यों नहीं होती?
मीडिया में जिस तरह की भड़काऊ हेडिंग से सुहाना को दिखाया गया उसपर शाहरुख खान ने एतराज जताया है.
शाहरुख खान ने बेटी की बिकिनी वाली तस्वीर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी बेटी सुहाना और बेटे अबराम की बीच पर क्लिक की हुई तस्वीर को मीडिया में गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.
शाहरुख खान ने बताया कि उनकी बेटी सुहाना 16 साल की है और मीडिया में जिस तरह से उसे दिखाया जा रहा है इससे वो निराश है.
बॉलीवुड के बाहशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना की वायरल हो रही बिकिनी वाली तस्वीर पर शाहरुख खान का बड़ा बयान सामने आया है.