अब इस फिल्म में नज़र आएंगी 'बाहुबली' की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया
देखें चंद और तस्वीरें-
कल्याणराम निर्मित फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है.
लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेता रोनित रॉय को नकारात्मक भूमिका के लिए लिया गया है.
इसमें राशि खन्ना और निवेदा थॉमस प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगी.
बॉबी निर्देशित 'जय लव कुश' 21 सिंतबर को रिलीज होगी. सूत्र के अनुसार, इस विशेष गीत की शूटिंग के बाद फिल्म की पूरी शूटिंग समाप्त हो जाएगी. पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है. टीम फिल्म को समय से जारी करने के लिए पूरी मेहनत कर रही है.
फिल्म की यूनिट से एक सूत्र ने बताया, उन्हें गीत के लिए लगभग लिया जा चुका है. जैसे ही कागजी काम पूरा हो जाएगा, निर्माता इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे. यह गीत आइटम नंबर नहीं होगा, इसकी अगले सप्ताह हैदराबाद में शूटिंग होगी.
अदाकारा तमन्ना भाटिया आगामी तेलुगू एक्शन फिल्म 'जय लव कुश' के एक विशेष गीत में दिखाई देंगी. इसमें अभिनेता जूनियर एनटीआर ट्रिपल रोल में दिखाई देंगे.