क्वांटिको: सीजन 3 का टीजर रिलीज़, प्रियंका ने इंस्टा पर तस्वीरें पोस्ट करके दी जानकारी
पिछले 10 साल से प्रियंका UNICEF के लिए काम कर रही हैं. साल 2016 और 2010 में उन्हें UNICEF ने बाल अधिकारों, शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों के लिए लोगों में जागरुक करने के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया था.
प्रियंका चोपड़ा ने पांच बार फिल्मफेयर अवॉर्ड और नेशनल अवॉर्ड भी जीता हैं.
महज़ 35 साल की उम्र में उन्होंने वो सब हालिस किया है जो किसी का भी सपना होता है.
इस टीवी सीरीज़ के दो सीज़न में प्रियंका ने अमेरिकी टीवी पर दर्शकों का खासा मनोरंजन किया है.
अमेरिकी टीवी सीरीज़ क्वांटिको के तीसरे सीज़न टीज़र रिलीज़ हो चुका है. इसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा टाइमलाइन पर एक तस्वीर पोस्ट करके दी.
प्रियंका क्वांटिको के तीसरे सीज़न में भी एक कॉप यानी की एक पुलिस वाले की भूमिका में नज़र आएंगी.
साल 2015 में शुरू हुई ABC की इस सीरीज़ में प्रियंका एलेक्स पैरिश का किरदार निभाती आई हैं. वे ऐसी पहली दक्षिण एशियाई महिला बनीं जिसने ऐसा किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं.
उन्हें टाइम मैगजीन और फोर्ब्स ने साल 2017 में दुनिया की 100 ताकतवर वाली सूची में भी रखा था.
देश का चौथा का सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री से भी उन्हें साल 2016 में नवाजा गया हैं.
साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली प्रियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है.