ट्रिप, ब्रेकअप, मां से लेकर ईद तक इंस्टा पर काफी बात और जज्बात शेयर कर गईं अंकिता!
इन सबके के बीच अंकिता इंस्टा पर अपने फैन्स को ईद की मुबारकबाद देना नहीं भूलीं.
अंकिता लोखंडे अपने पेट लैब्रडॉर के साथ भी क्वालिटी टाईम बिताती हैं.
अदाकारा अंकिता लोखंडे फिल्म, मणिकर्णिका- क्वीन ऑफ झांसी में रोल मिलने के बाद से ही सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में हैं.
वहीं एक तस्वीर में उन्होंने अपनी मां के लिए दिल को छूने वाला कैप्शन लिखा- तू है तो मैं हूं, थैंक्यू मां.
अंकिता ने अपनी इंडोनेशिया ट्रिप की तस्वीर भी फैन्स के साथ शेयर की हैं.
अंकिता अपनी आने वाली फिल्म मणिकर्णिका: क्वीन ऑफ झांसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
उन्होंने आगे बताया कि ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद उन्होंने कुछ इस तरह अपने आप को रिफ्रेश किया- एक समय ऐसा आता है जब आप सोचते हैं सबकुछ खत्म हो गया है तब जिंदगी की शुरुआत होती है.
अंकिता ने हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मधुबाला को याद कर लिखा कि चाहे जितना तू पी प्याला, चाहे जितना तू बन मतवाला, सुन भेद बताती हूं अंतिम, ये शांत नहीं होगी ज्वाला, मैं मधुशाला की मधुबाला.
अंकिता ने इस तस्वीर में अपने दिल की बात बयां करते हुए लिखा है कि वे जिंदगी से प्यार करती हैं और जिंदगी उनसे.
ब्लैक बाइक पर गॉगल लगा कर अंकिता ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर का उन्होंने कैप्शन भी लिखा है- 'मुझे बाईक पसंद है लेकिन चलानी नहीं आती.'