सोच-समझकर चुनती हूं फिल्में: अमायरा
ABP News Bureau | 15 Jul 2017 02:35 PM (IST)
1
अदाकारा अमायरा दस्तूर का कहना है कि वे फिल्मों के नंबर के बजाय उनकी क्वॉलिटी पर ध्यान देती हैं और वे अपनी फिल्मों का चयन बेहद सोच-समझकर करती हैं.
2
उन्होंने बताया कि वे दो तेलुगू और एक तमिल फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं. अमायरा (24) का कहना है कि अब वे रुपहले पर्दे पर ज्यादा नजर आएंगी.
3
फिलहाल अभिनेत्री अपनी फिल्म 'कालाकांडी' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो आठ सितंबर को रिलीज होगी.
4
उन्होंने कहा, मैं अपनी फिल्में बेहद सोच समझ कर चुनती हूं और इसलिए मैंने डेढ़ साल के अपने करियर में 'कुंग फू योगा' जैसी फिल्म की.
5
अमायरा ने बताया, मैंने दो बॉलीवुड फिल्मों, एक तमिल फिल्म और एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में काम किया है.