इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है हुमा कुरैशी का ये खूबसूरत अंदाज़
दिल्ली की रहने वाली हुमा कुछ शॉर्ट फिल्में करने के बाद अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर-पार्ट 2' से चर्चा में आई थीं. हुमा ने 'एक थी डायन', 'लव शव ते चिकन खुराना', 'बदलापुर' और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी फिल्मों 'डेढ़ इश्किया' और 'डी-डे' को सफलता नहीं मिली. (फोटो: इंस्टाग्राम)
हिट फिल्में देने के बावजूद हुमा के लिए उनका फिल्मी सफर कठिन था. एक इंटरव्यू में हुमा ने कहा, मैं पूरी तैयारी के साथ आई थी, लेकिन बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना काफी कठिन है. इसके लिए जबर्दस्त तैयारी जरूरी है. (फोटो: इंस्टाग्राम)
हुमा का कहना है कि वह अपने काम पर पूरा ध्यान देती हैं और अपनी काबीलियत के लिहाज से बेस्ट देने का प्रयास करती हैं. अपने करियर को लेकर हुमा ने कहा कि वह सिचुएशन के मुताबिक अपने फैसले लेती हैं. (फोटो: इंस्टाग्राम)
एक एड के लिए कराए फोटोशूट में हुमा का अंदाज़ काफी खूबसूरत नजर आ रहा है. (फोटो: इंस्टाग्राम)
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी न सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा हैं बल्कि बेहद खूबसूरत भी हैं. कई हिट फिल्में दे चुकीं हुमा कुरैशी की तस्वीरें इन दिनों इंस्टाग्राम पर आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं. (फोटो: इंस्टाग्राम)