बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की ये तस्वीर आखिर क्यों है खास

इसके साथ ही उनके आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं.
बिग बी ने उस तस्वीर को पोस्ट करते हुए बताया है कि साल 1968 के वक्त फिल्मों में जॉब के लिए सबसे पहली तस्वीर यह थी और उन्होंने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य वाली बात नहीं कि उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था.
अमिताभ बच्चन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म की बात करें तो ये 'सात हिन्दुस्तानी' थी जो 7 नवंबर 1969 को रिलीज हुई थी.
बता दें कि ये तस्वीर बिग बी के लिए बेहद खास है. इसकी खासियत के बारे में भी बिग बी मे जिक्र किया है.
75 साल की उम्र में भी बिग बी अपने काम को लेकर बेहद सीरियस हैं. फिल्म की शूटिंग के दौरान बिग बी की तबीयत खराब होने की खबरे आई थी जिसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने उनका चेक अप किया और इसके बाद बिग ने फिल्म की शूटिंग की.
फिलहाल बी की तबीयत एकदम ठीक है और ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है.
फैंस उनकी इस फ्लैशबैक तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं.
ये वो पहली तस्वीर है जिसे बिग बी ने फिल्मों में जॉब पाने के लिए भेजा था. हालांकि उन्हें सफता नहीं मिली थी.