✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

सयानी गुप्ता को उनकी किस्मत से मिली फिल्म ‘फैन’

एबीपी न्यूज़   |  13 Apr 2016 01:28 PM (IST)
सयानी गुप्ता को उनकी किस्मत से मिली फिल्म ‘फैन’

अभिनेत्री सयानी गुप्ता को ‘मागर्रिटा, विद ए स्ट्रॉ’ में अपने शानदार अभिनय के दम पर खास पहचान मिली थी लेकिन सयानी का कहना है कि उन्हें उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘फैन’ उनकी किस्मत के चलते मिली है. सयानी ने कहा कि यशराज फिल्म्स की कास्टिंग टीम जब उनके मोबाइल फोन पर उनसे संपर्क नहीं कर पाई तो उसने उनसे फेसबुक पर संपर्क किया. ऐसे में वह खुद को काफी ‘भाग्यशाली’ मानती हैं. सयानी ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘यशराज फिल्म्स टीम मेरे पुराने नंबर पर मुझसे संपर्क करने की कोशिश कर रही थी. अंत में उन्होंने मुझे फेसबुक पर संदेश भेजा.’’

1

उन्होंने कहा, ‘‘वह एक सरल और प्यारे इंसान हैं. वह आपको ऐसा महसूस नहीं करवाते कि वह एक स्टार हैं. वह विनम्र हैं और गर्मजोशी से भरे इंसान हैं. उनके साथ काम करना मजेदार रहा.’’ सयानी ने कहा, ‘‘पहले दिन की शूटिंग के बाद उन्होंने मुझे गले लगाया और कहा, ‘तुम प्रतिभावान हो और तुम्हें दूर तक जाना है.’ मैंने उन जैसे किसी सुपरस्टार के मुंह से ऐसी बात की उम्मीद नहीं की थी.’’

2

अभिनेत्री सयानी गुप्ता को ‘मागर्रिटा, विद ए स्ट्रॉ’ में अपने शानदार अभिनय के दम पर खास पहचान मिली थी लेकिन सयानी का कहना है कि उन्हें उनकी अगली बड़ी फिल्म ‘फैन’ उनकी किस्मत के चलते मिली है. सयानी ने कहा कि यशराज फिल्म्स की कास्टिंग टीम जब उनके मोबाइल फोन पर उनसे संपर्क नहीं कर पाई तो उसने उनसे फेसबुक पर संपर्क किया. ऐसे में वह खुद को काफी ‘भाग्यशाली’ मानती हैं. सयानी ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘यशराज फिल्म्स टीम मेरे पुराने नंबर पर मुझसे संपर्क करने की कोशिश कर रही थी. अंत में उन्होंने मुझे फेसबुक पर संदेश भेजा.’’

3

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इन हुनरमंद निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम करके खुश हूं. मैंने यहां पहुंचने के लिए और मजेदार काम हासिल करने के लिए वाकई बहुत मेहनत की है. मैं एक दिन में आठ-नौ ऑडिशन देती थी.’’ ‘फैन’ के अपने अनुभव को साझा करते हुए सयानी ने कहा कि जब वह पहली बार शाहरूख से मिलीं तो उनकी विनम्रता को देखकर वह हैरान थीं.

4

‘फैन’ के अलावा सयानी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की ‘जग्गा जासूस’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा-कैटरीना की ‘बार-बार देखो’ में भी नजर आएंगी. सयानी ने कहा, ‘‘यह एक सपने को जीने जैसा है. इन तीनों बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनकर मैं खुद को भाग्यशाली, खुशकिस्मत और धन्य महसूस करती हूं. इन सभी फिल्मों में मेरी भूमिका दिलचस्प है.’’

5

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने ‘फैन’ के लिए ऑडिशन दिए, तब मुझे नहीं पता था कि इसमें शाहरूख खान होंगे. दो माह तक चले ऑडिशन के बाद मुझे यशराज फिल्म्स के शानू शर्मा का फोन आया कि मुझे चुन लिया गया है. तभी उन्होंने मुझे फिल्म के बारे में बताया और यह भी बताया कि इसमें मुख्य नायक शाहरूख खान होंगे. यह मुझे हैरान कर गया.’’

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • सयानी गुप्ता को उनकी किस्मत से मिली फिल्म ‘फैन’
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.