In Pics: निकाह के बाद पहली बार शौहर संग रोमांस करते सना खान की तस्वीरें वायरल, यूं एक दूसरे में सिमटे दिखा कपल
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दोनों सफेद रंग में ट्विनिंग करते एक दूसरे साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रहे हैं.
अभिनेत्री सना खान अपने निकाह को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहने के बाद सना खान के शादी कर ली है.
बता दें कि सना की शादी 20 नवंबर को हुई है और इसी के बाद से वह इस शादी के फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं.
सभी तस्वीरें सना खान के सोशल मीडिया से ली गई हैं.
अपनी मेंहदी सेरेमनी से लेकर हल्दी की रस्मों तक की तस्वीरें सना ने शेयर की हैं.
अपनी शादी के बाद की तस्वीरों में सना काफी खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं.
इन तस्वीरों में सना ग्रीन और गोल्ड शरारा में नजर आ रही हैं जिसके साथ उन्होंने भारी ज्वेलरी पहन रखी है.
इस वीडियो के साथ ही सना खान ने अपनी शादी की कुछ और ताजा तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.
वहीं अब सोशल मीडिया पर सना खान का लेटेस्ट वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. सना ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पति के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं.