✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

तस्वीरों पर सेंध लगाने वाले लुटेरे, इन लुटेरों की कहानी जान आप भी रह जाएंगे सन्न !

एबीपी न्यूज़   |  17 Sep 2016 10:13 PM (IST)
1

कभी मुस्कुराते हुए चेहरे के साथ तो कभी दोस्तों के साथ कभी समंदर के किनारे. तो कभी किसी हसीन नजारे के बीच. मोबाइल से अपनी तस्वीर लेना हर किसी को अच्छा लगता है और अपनी जिंदगी के हसीन लम्हों की उन तस्वीरों को व्हॉट्सअप की डीपी बनाना और फेसबुक पर अपने दोस्तों के बीच शेयर करना भी हर किसी का शौक होता है. लेकिन अगर आप एक महिला हैं और ऐसा शौक आप भी रखती हैं. तो सावधान हो जाएं. क्योंकि आज हम आपको जो कहानी बताने जा रहे हैं वो आपके होश उड़ा देगी....!

2

वहॉट्सअप की तरह फेसबुक पर भी प्रायवेसी सेंटिग का ऑप्सन होता है. आप वहां भी उस ऑप्सन का इस्तेमाल कर आपकी तस्वीरों का दुरउपयोग करने वाले लोगों से बच सकती हैं. फिलहाल गाजियाबाद पुलिस ने लड़की की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर उन लोगों की तलाश शुरू कर दी है जिन्होंने उसकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया. उनके साथ छेड़छाड़ की और उन तस्वीरों को अश्लील पेज पर डाल दिया.

3

फेसबुक और वहॉट्अप पर आप अपनी तस्वीर लगाएं तो सावधान रहें. आपकी तस्वीरों का कोई गलत इस्तेमाल ना कर सके इसके लिए आप क्या करें. व्हॉट्अप अकाउंट में आप सेटिंग्स में जाएंगे तो वहां आपको मिलेगा प्राएवेसी का ऑप्सन. प्राएवेसी के ऑप्सन में जाने के बाद आप एक नया ऑप्सन मिलेगा प्रोफाइल फोटो. जिसके अंदर जाने पर तीन ओर ऑप्सन मिलते हैं. EVERYONE. MY CONTACT. NO BODY.पहला ऑप्सन एवरिवन दबाते ही आपकी फोटो कोई भी देख सकता है. दूसरा ऑप्सन माई कॉन्टेक्ट सिलेक्ट करने पर सिर्फ वो लोग ही आपकी तस्वीर देख सकते हैं जिनका नंबर आपके मोबाइल में सेव है. लिहाजा आप अपनी सेटिंग्स में इस ऑप्सन का उपयोग करें ताकि आप ऐसे किसी भी शख्स की साजिश का शिकार होने से बच सके जो आपकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करने की नियत रखता है.

4

लड़की ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि अश्लील फेसबुक पेज पर उसकी तस्वीरें डालने के बाद उसके पास फोन कॉल आने लगे. लोग उससे अश्लील बातें करने लगे. उसे अश्लील मैसेज भेजने लगे और लोगों के इस रवैये से वो बेहद परेशान हो गई और तंग आकर उसने पुलिस से शिकायत कर दी.

5

पंजाबी कॉल गर्ल्स. जी हां यही नाम है उस फेसबुक पेज का जिसमें गाजियाबाद की रहने वाली इक लड़की की तस्वीरों को डाला गया था. आरोप है कि तस्वीर के लुटेरों ने लड़की के व्हॉट्सअप प्रोफाइल से उसकी तस्वीर को चुराया और फिर फोटो शॉप के जरिए उन तस्वीरों के साथ छेड़खानी की. आरोप है कि आरोपियों ने लड़की की फोटो से उसका चेहरा लिया और उस चेहरे को किसी ओर लड़की के जिस्म के साथ जोड़ कर एक अश्लील तस्वीर बना दी और उसे फेसबुक पेज पर डाल दिया. इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि बदमाशों ने उस लड़की का फोन नंबर भी उस फेसबुक पेज पर डाल दिया.

6

दरअसल गाजियाबाद पुलिस के सामने आया है एक सनसनीखेज मामला. गाजियाबाद की रहने वाली एक लड़की ने पुलिस से शिकायत की है कि कुछ लोगों ने उसकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया है. लड़की ने पुलिस को बताया है कि उसने व्हॉट्सअप पर अपनी तस्वीर लगाई थी. लेकिन तस्वीर के लुटेरों ने उसकी उस तस्वीर को चुरा लिया और फिर उन तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करके उसे फेसबुक पर बने एक अश्लील पेज पर डाल दिया.

7

जी हां ये कहानी आपको सन्न कर देगी क्योंकि ये कहानी है ऐसे लुटेरों की जो पैसों और सामान की लूटपाट नहीं करते बल्कि वो आपकी निजी तस्वीरों पर लगाते हैं सेंध. वो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर महिलाओं और लड़कियों की तस्वीरों की तलाश करते हैं. और फिर उन्हें चुराकर अपनी घिनौनी साजिश को देते हैं अंजाम. महिलाओं और लड़कियों की निजी तस्वीरों के लुटेरों की ऐसी ही करतूत का शिकार बनी है गाजियाबाद की रहने वाली एक लड़की.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • तस्वीरों पर सेंध लगाने वाले लुटेरे, इन लुटेरों की कहानी जान आप भी रह जाएंगे सन्न !
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.