✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

एक महिला के रूप में सजना-संवरना और खुद पर गुमान करना पसंद है: भूमि पेडनेकर

ABP News Bureau   |  03 Sep 2017 02:38 PM (IST)
1

आर एस प्रसन्ना निर्देशित, 'शुभ मंगल सावधान' इस शुक्रवार को रिलीज हुई है.

2

उन्होंने कहा, चाहे वह खुले में शौच हो या नपुंसकता का मुद्दा, इन विषयों पर भारतीय सिनेमा में पहली बार फिल्में बन रही हैं, इसलिए मैं इन फिल्मों का हिस्सा बन कर काफी सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं.

3

भूमि बॉलीवुड में परंपरागत नायिका की छवि को तोड़ने वाली फिल्मों में काम करते हुए इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने का प्रयास कर रही हैं. भूमि ने कहा कि उन्हें एक अच्छी कहानी को मना करने का कोई कारण नजर नहीं आता. एक मुबंई की लड़की के लिए छोटे शहरों की लड़की का किरदार निभाना बहुत ही चुनौतीपूर्ण होता है.

4

असल जिंदगी में एक महिला के रूप में मुझे खूबसूरत दिखना और खुद पर थोड़ा गुमान करना पसंद है. उन्होंने आगे कहा, हां, पर्दे पर मैं 'गर्ल नेक्स्ट डोर' का किरदार निभाती हूं लेकिन असल जिंदगी में तैयार होने में दो घंटे तक का समय लेती हूं. चाहे मैं अपने दोस्तों से मिलने जा रही हूं या किसी फिल्म का प्रमोशन कर रही हूं, मैं हमेशा तैयार होने में घंटों लगाती हूं. मैं पूरी तरह से एक पारंपरिक मुंबई की लड़की हूं.

5

यह पूछे जाने पर कि क्या मीडिया की तरफ से एक ही फिल्मों के बारे में या किसी एक ही विषय पर बार-बार सवाल पूछे जाने से वह ऊब जाती हैं, उन्होंने कहा, मैं अपनी फिल्मों का प्रचार करके नहीं ऊबती क्योंकि यह मेरे लिए एक नई प्रक्रिया है. हालांकि शूटिंग और अभिनय करना प्रचार करने से ज्यादा दिलचस्प होता है. जब मुझे खूबसूरत कपड़े पहनने और अच्छे से तैयार होने का मौका मिलता है, तब मुझे खुशी होती है.

6

'दम लगा के हईशा', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' और 'शुभ मंगल सावधान' जैसी फिल्मों में एक छोटे शहर की और मध्यम वर्ग की लड़की का किरदार निभाने वाली भूमि पेडनेकर का कहना है कि असल जिंदगी में उन्हें अच्छे कपड़े पहनने का शौक है और उनकी यह ख्वाहिश एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री से जुड़कर पूरी हुई है. भूमि आजकल अपनी नई फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' का जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • एक महिला के रूप में सजना-संवरना और खुद पर गुमान करना पसंद है: भूमि पेडनेकर
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.