नए लुक में आई तेजस एक्सप्रेस, विदेशी ट्रेनों को भी दे रही है मात
आपको बता दें, मोदी सरकार ने तीन रेलवे रूट्स पर तेजस एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की थी. सबसे पहले इस ट्रेन को मुंबई और गोवा के बीच में पिछले साल चलाया गया. इसके बाद ये दूसरी ट्रेन है जिसे नई दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच चलाने की शुरूआत की गई है. तीसरी ट्रेन आनंद विहार से लखनऊ के बीच चलेगी. फोटोः एएफपी
इसके अलावा इस ट्रेन में स्वचालित इंटर कनेक्टिंग दरवाजे हैं. इससे एक कोच से दूसरे कोच में जाना लोगों के लिए काफी आरामदायक होगा. फोटोः एएफपी
खानपान के लिए लोगों के लिए अधिक स्पेस बनाया गया है जबकि पहले वाली ट्रेन में ये स्पेस थोड़ा कम था. फोटोः एएफपी
इतना ही नहीं, फ्लाइट, कैब के बाद अब इस ट्रेन में ऑन डिमांड एंटरटेन्मेंट भी दिया जाएगा. हर सीट पर LED स्क्रीन लगी हुई है. साथ ही ऑन बोर्ड वाईफाई, मॉड्यूलर बॉयो टॉयलट और सीटें अलग-अलग हैं. फोटोः एएफपी
बताते चलें, तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच में 3 घंटे का समय लगेगा. ऐसा माना जा रहा है कि ये शताब्दी ट्रेन से भी तेज चलने वाली ट्रेन होगी. हालांकि ये किस दिन ये चलेगी इसकी अभी तारीख निश्चित नहीं हुई है. फोटोः एएफपी
खिड़कियों की बात करें तो इस ट्रेन की खिड़कियों में ऐसे पर्दे लगाए गए हैं जो कि बटन की मदद से ऑटोमेटिक तरीके से खुलेंगे और बंद होंगे. फोटोः एएफपी
वहीं नेत्रहीन लोगों के लिए ब्रेल लिपि का उपयोग किया गया है. हर सीट के ऊपर रीडिंग लाइट भी लगाई गई है और साथ ही कालिंग बेल की सुविधा भी है. फोटोः एएफपी
इस ट्रेन का रंग बदलने से लेकर इसकी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया गया है. अब इस ट्रेन के डब्बे भगवा, पीले और भूरे रंग में दिखाई देंगे. ट्रेन के लुक को देखकर लग रहा है जैसा इसका भगवाकरण हो गया है. फोटोः एएफपी
तेजस एक्सप्रेस जो कि नई दिल्ली से चंडीगढ़ तक जाएगी अब तैयार हो चुकी है. ये नई तेजस एक्सप्रेस ट्रेन कपूरथला कोच फैक्ट्री में बनी है जो कि पहले वाली ट्रेन ज्यादा आधुनिक और सुविधाओं से लेस है. हम आपको इस ट्रेन के नए लुक और दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बता रहे हैं. फोटोः एएफपी
इस ट्रेन में आग से बचने के लिए सेंसर के साथ ही हर डब्बे में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं. इसमें विनायल रैपिंग का उपयोग हुआ है. इससे ये अहसास होता है कि यहां दीवारों और फ्लोर पर मार्बल लगाया गया हो. फोटोः एएफपी