रणवीर-दीपिका शादी की इनसाइड तस्वीरें, मेहमानों के साथ खूब मजे कर रहे हैं दोनों
शादी के बंधन में बंधने के बाद रणवीर दीपिका अब इंडिया लौटने वाले हैं. ऐसे में इस नए नवेले जोड़े के स्वागत में रणवीर सिंह के घर को बेहद खूबसूरत अंदाज में लाइट्स से जगमग कर दिया गया है. अनेक तरह के लाइट से सजा उनका घर बेहद प्यारा लग रहा है.
रणवीर और शानू की ये तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं. दोनों ही इनमें काफी खुश और एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. शानू ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन दिया है- बैंड बाजा बारात' से बैंड बाजा बारात तक
बॉलीवुड की मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने रणवीर सिंह की हल्दी रश्म की अनेक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं. शानू ने रणवीर को उनकी फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में कास्ट किया था.
इससे पहले बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर को कोंकणी और 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाजों से शादी की थी. ये शादी इटली के लेक कोमो स्थित वेन्यू पर हुई हैं.
अभी तक रणवीर-दीपिका की शादी की बहुत कम तस्वीरें ही लोगों को देखने को मिली हैं. इस लेटेस्ट तस्वीर में शादी से पहले और बाद में हुए सेलिब्रेशन की तस्वीरें हैं. तस्वीर में रणवीर-दीपिका के साथ उनके करीबी भी दिखाई दे रहे है.
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तस्वीरों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में बॉलीवुड की मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने उनकी हल्दी की काफी सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. यहां देखें हल्दी रश्म की झलकियां.
तस्वीर शेयर करते हुए शानू ने लिखा है- लड़के से एक शानदार आदमी बनने का तुम्हारा बेहतरीन सफर मैंने देखा है. तुम जो थे, अभी जो हो, और आने वाले समय में जो बनने वाले हो मुझे उसपर गर्व है. तुम एक जिम्मेदार इंसान हो जो अपने शब्दों से प्यार करता है और उसे जीता है.