✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

इस बार रक्षाबंधन पर अपने भाई या बहन को दें ये खास गैजेट गिफ्ट

एबीपी न्यूज   |  24 Aug 2018 09:00 PM (IST)
1

आज बाजार में ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं और इनमें से अपने भाई- बहन के लिए खास का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी अपने भाई या बहन के लिए कोई स्पेशल गिफ्ट सोच रहे हैं तो हम यहां हम आपको कुछ स्पेशल चीजों की लिस्ट बताते है. अगर आप अपने भाई या बहन को कोई गैजेट गिफ्ट करना चाहते हैं तो ये कुछ बेहतरीन विकल्प है. फोटो- गूगल फ्री इमेज

2

रक्षाबंधन नजदीक ही है, इस मौके पर बाजार और दुकान सुंदर- सुंदर गिफ्ट से सज गये हैं. कवर और रिबन से बंधे गिफ्ट को देखकर ही चेहरे पर मुस्कुराहट छा जाती है. भाई- बहन के बीच गिफ्ट एक्सचेंज करना रिश्ते को और मजबूत बनाता है. फोटो- गूगल फ्री इमेज

3

रक्षाबंधन भाई- बहन के रिश्ते का अनोखा त्योहार है. इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है. तो वहीं भाई बहन को गिफ्ट देकर उसके लिए अपने प्यार और परवाह को दर्शाता है. फोटो- गूगल फ्री इमेज

4

बहन की रक्षा का धर्म निभाते हुए आप बहन को ये खूबसूरत पेंडंट गिफ्ट कर सकते हैं. इस खूबसूरत पेंडंट में पीछे की तरफ एक सेफ्टी डिवाइस अटैच है. इसे सेफर मोबाईल एप के साथ कनेक्ट किया जाता है. पेंडंट के पीछे लगे बटन को दो बार क्लिक करके फोन में प्री सेट कॉन्टैक्ट को sos अलर्ट भेजा जा सकता है. इससे लोकेशन भी शेयर किया जा सकता है. यह रिचार्जेबल है. इसके साथ एक माइक्रो यूएसबी चार्जर भी मिलता है. अमेजन पर इसकी कीमत 1999 है.

5

स्मार्टफोन आज हम सबकी जरुरत बन चुका है. यह न सिर्फ बात करने के काम आता है बल्कि आज हम कई जरुरी काम भी स्मार्टफोन से ही करने लगे हैं. ऐसे में फोन चार्ज की समस्या सबके साथ आती है. अगर रास्ते में हैं और फोन डिस्चार्ज हो जाए तो मुसीबत और बढ़ जाती है. इस मुसीबत से अपने भाई- बहन को बचाने के लिए आप उसे पॉवर बैंक गिफ्ट कर सकते हैं. ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर यह मात्र 300 रुपये से शुरु है.

6

आप अपने भाई या बहन को ब्लूटुथ स्पीकर भी गिफ्ट कर सकते हैं. Portronics SoundDrum Bluetooth Speaker सही कीमत पर एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें एक अच्छा एम्प्लीफायर वाला 10W स्पीकर है जो बेहतरीन म्यूजिक एक्सपीरिएंस देता है. इसकी कीमत 1977 रुपये है.

7

अगर आपके भाई या बहन को गाने सुनने का शौक है तो सोनी का MDR-XB55AP इयरफोन उसके लिए बेस्ट है. अमेजन पर यह 1458 रु. में उपलब्ध है. इसका साउन्ड क्लियर और बेस परफेक्ट है.

8

फिटनेस कॉन्शियस भाई के लिए A2 ऑनर बैंड परफेक्ट है. यह कलाई पर पहना जाने वाला एक फिटनेस ट्रेकिंग बैंड है. इसमें वॉइस कॉल और मैसेज की भी सुविधा है. A2 ऑनर बैंड हार्ट रेट मॉनीटर करने के साथ ही फिटनेस रिलेटेड इंफारमेशन को आपके 0.96 इंच OLED स्क्रीन पर दिखाएगा. फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 2,499 रुपये है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • इस बार रक्षाबंधन पर अपने भाई या बहन को दें ये खास गैजेट गिफ्ट
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.