✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

IN PICS: 15 हिट फिल्में देने वाले एकलौते सुपरस्टार थे राजेश खन्ना

एबीपी न्यूज़   |  17 Jul 2016 04:36 PM (IST)
1

फिल्म जगत में 1969 से 1971 के दशक में लगातार 15 हिट फिल्में देने वाले दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना का रिकॉर्ड अब भी बरकरार है. 1966 में रिलीज हुई फिल्म 'आखिरी खत' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में 160 फीचर फिल्म और 17 लघु फिल्मों में काम किया. कल इस महान अभिनेता की पुण्यतिथि है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं राजेश खन्ना के फिल्मी करियर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में.

2

सेंट सेबेस्टियन गोवा हाई स्कूल से जीतेंद्र के साथ स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद राजेश ने थियेटर का रुख किया. अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में उन्होंने कई नाटकों में अपने अभिनय के दम पर पुरस्कार भी जीते.

3

राजेश आज भी अपने अभिनय के लिए याद किए जाते हैं.

4

जून, 2012 में राजेश की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई. 23 जून को उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया. हालांकि, स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उन्हें आठ जुलाई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

5

तीन बार अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर,1942 में अमृतसर में हुआ था. हालांकि, राजेश को उनके जैविक माता-पिता के रिश्तेदार चुन्नी लाल खन्ना और लीला वती खन्ना ने पाला-पोसा. उनके असली माता-पिता का नाम लाला हीरानंद और चंद्रानी खन्ना था.

6

राजेश को दिग्गज फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री अंजू महेंद्रू से प्यार हुआ था, लेकिन सात साल तक कायम इस रिश्ते के टूटने के बाद वे 17 साल तक एक-दूसरे के संपर्क में नहीं रहे. इस बीच, अभिनेता ने मार्च, 1973 में अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली.

7

जिंदादिली की पहचान रहे अभिनेता राजेश ने राजनीति में भी हाथ आजमाया.

8

डिंपल से राजेश की दो बेटिया हैं- ट्विंकल और रिंकी खन्ना. ट्विंकल ने भी अपने फिल्मी करियर के दौरान कई सफल फिल्में की और बाद में अभिनेता अक्षय कुमार से शादी कर ली. वहीं, रिंकी को फिल्मों में उतनी सफलता हासिल नहीं हुई.

9

राजेश की 15 हिट फिल्मों में 'अराधना', 'इत्तेफाक', 'डोली', 'बंधन', 'दो रास्ते', 'द ट्रेन', 'सच्चा झूठा', 'सफर', 'कटी पतंग', 'आओ मिलो सजना', 'आनंद', 'मर्यादा', 'हाथी मेरा साथी', 'अमर प्रेम', 'अंदाज', 'दुश्मन' और 'अपना देश' शामिल है.

10

राजेश की एक खास बात यह भी थी कि वह उन कम लोगों में से थे, जो 1960 के दशक में अपनी नई एमजी स्पोर्ट कार से थियेटर पहुंचते थे.

11

राजेश की तबीयत बिगड़ने के कारण 14 जुलाई को उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया और 16 जुलाई को घर लाया गया. फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों को भावुक कर उनके दिलों में छाप छोड़ने वाले इस अभिनेता ने 18 जुलाई, 2012 को अपने घर आशिर्वाद में अंतिम सांस ली.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • IN PICS: 15 हिट फिल्में देने वाले एकलौते सुपरस्टार थे राजेश खन्ना
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.