100 लोग सबसे प्रभावशाली: प्रियंका, मैरी कॉम, रघुराम राजन अंदर और पीएम मोदी बाहर

अमेरिका की टाइम मैगज़ीन किसी पहचान की मोहताज नहीं. टाइम तरह-तरह की लिस्ट जारी करती है. ऐसी ही एक लिस्ट दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की होती है. इस लिस्ट में पिछले कुछ समय से कई भारतीय ने अपनी जगह बनाई है.

इन नाम के अलावा जाने माने नामों में फेसबुक के संस्थापक जकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिलिया के अलावा अमेरिका राष्ट्रपति ओबामा, रूसी राष्ट्रपति पुतिन का नाम भी इसमें शामिल है.
वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोंद, नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जॉन्ग उन, म्यांमार की गांधी कही जाने वाली आंग सा सूची ची का नाम भी इसमें शामिल है.
इस साल की लिस्ट में अच्छी बात यह है कि इसमें रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन, टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा, दिग्गज अदाकारा प्रियंका चोपड़ा, गूगल के सीईओ सुदंर पिचाई और फ्लिपकार्ट के संस्थापक बिन्नी बंसल और सचिन बंसल के नाम शामिल हैं.
लेकिन देश के पीएम मोदी जो पिछले साल इस लिस्ट में शामिल थे वे इस साल इससे बाहर हो गए हैं.