IN PICS: विवादों में घिरी रहने वालीं राधे मां का नया कांड...!

हाथ में त्रिशूल और देवी का रूप इस चेहरे को कौन नहीं जानता ये हैं राधे मां. खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां कई दिनों पहले तक सुर्खियों में थीं. एक के बाद एक राधे मां की नई नई कहानियां लोगों को चौंका रही थीं. फिर अचानक राधे मां गायब हो गईं. लोगें को लगा कि अपने ऊपर लगे इतने इल्जामों के बाद अब राधे मां शांत बैठ गई हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं क्योंकि अब सामने आया है राधे मां का नया कांड और राधे मां के इस नये कांड की कहानी बेहद ही सनसनीखेज है....!

मनमोहन गुप्ता के मुताबिक वो घर पर अकेले रहते हैं. बुजुर्ग हैं ऐसे में राधे मां की धमकियों से वो बेहद डरे हुए हैं. इनके मुताबिक राधे मां कोई देवी का अवतार नहीं बल्कि लाल लिबास में वो पाखंड की देवी है. लोगों को धर्म और आस्था के नाम पर बेवकूफ बनाना ही उसका धंधा है.
राधे मां पर आरोप है कि वो मुंबई के रहने वाले एक बुजुर्ग के पीछे पड़ी हुई हैं. राधे मां बुजुर्ग को फोन करके गंदी गंदी गालियां देती हैं. जान से मारने की धमकी देती हैं और राधे मां की उन्हीं धमकियों ने इस बुजुर्ग के दिन का चैन और रातों की नींद उड़ा दी है. इन्हें डर सता रहा है और इसीलिए इन्होंने पुलिस में राधे मां की इस करतूत की शिकायत की है.
फिलहाल बुजुर्ग मनमोहम गुप्ता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और राधे मां के इस नये कांड की कहानी सामने आने के बाद एक बार फिर मुश्किल में फंस गई हैं विवादित राधे मां.
ऐसा नहीं है कि राधे मां पर सनसनीखेज इल्जाम लगाने वालों में बुजुर्ग मनमोहन गुप्ता पहले शख्स हैं. इससे पहले भी राधे मां की धमकियों और दबंग अंदाज की कहानियां सामने आती रही हैं. टीवी अभिनेत्री डॉली बिंद्रा से लेकर कभी राधे मां के राजदार रहे फगवाड़ा के सुरिंद्र मित्तल तक ने लगाये राधे मां पर जान से मार देने की धमकी देने के आरोप. इसके बाद एक के बाद एक राधे मां की और कहानियां सामने आने लगीं कभी राधे मां स्कर्ट पहने हुए नजर आईं तो कभी चिकन खाते हुए और हर कहानी ने उसकी उस छवि को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया जिसे दिखा कर वो दुनिया के सामने आती हैं.
मुंबई के रहने वाले 68 साल के मनमोहन गुप्ता. वही शख्स हैं जिनकी एमएम मिठाई वाला के नाम से मुंबई में मिठाई की मशहूर दुकान है. राधे मां की रातों रात तरक्की के पीछे बुजुर्ग मनमोहन गुप्ता के परिवार का अहम रोल है. इनके परिवार के कई सदस्यों की राधे मां पर अटूट श्रद्धा है. कभी मनमोहन गुप्ता भी राधे मां के भक्त थे लेकिन अब इन्हें उसी राधे मां से अपनी जान का डर सता रहा है.
बुजुर्ग मनमोहन गुप्ता का इल्जाम है कि राधे मां ने बरगला कर इनके बेटों को अपने साथ मिला लिया है और उन्हें गुमराह कर उनकी आंखों पर इस कदर पट्टी बांध दी है कि वो इनकी बात सुनने को तैयार नहीं है. इनका कहना है कि इनके बेटों को इनसे छीनने के बाद अब वो इनकी जमीन -जायदाद पर भी अपना कब्जा करना चाहती हैं और इसलिए वो इनको फोन करके धमका रही है.