इतिहास रचने से महज़ एक मैच दूर रह गए अश्विन!
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट पूरे करने के रिकॉर्ड में दूसरे नंबर पर काबिज होने वाले भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वह रिकॉर्ड बनाने की बात उनके दिमाग में कभी नहीं आती और वह खुद से प्रतिस्पर्धा करके खुश होते हैं. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन उनके 200वें टेस्ट विकेट थे. उन्होंने यह कारनामा 37वें टेस्ट मैच में करके हरभजन सिंह का भारतीय रिकॉर्ड (46 मैच) तोड़ा.
पाकिस्तान के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ वकार युनुस, लिली के साथ चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने ने भी 38 मैचों में 200 विकेट लेने का कारनामा किया है.
वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पेसर डेनिस लिली ने ये कारनामा 38 मैचों में किया था और अश्विन के दूसरे नंबर पर आने से लिली तीसरे पायदान पर पहुंच गए.
इसके बाद नंबर आता है विध्वंसक तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन का जिन्होंने 39 मैचों में 200 विकेट लेने का चमत्कार किया है.
जबकि उन्होंने ओवरऑल रिकार्ड में ऑस्ट्रेलिया के क्लेरी ग्रिमेट (36 मैच) से एक मैच अधिक खेला. इसके हिसाब से सबसे तेज़ 200 विकेट लेने वालों में ग्रिमेट अब भी पहले नंबर पर हैं.