✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

In Pics: प्रियंका चोपड़ा ने खोले पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े राज, पति निक जोनस की भी करवाई थी जासूसी

एबीपी न्यूज़   |  20 Mar 2021 07:24 AM (IST)
1

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही अमेरिकन होस्ट ओपरा विनफ्री के शो में नजर आने वाली हैं. हाल ही में इस शो से जुड़ा एक प्रोमो भी रिलीज किया गया था, जिसमें ओपरा प्रियंका से पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ सवाल पूछती नजर आ रही हैं. प्रियंका बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं. वहीं, प्रियंका का नया इंटरव्यू वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस शो में प्रियंका ने अपनी नई किताब 'Unfinished' के बारे में भी बात की है.

2

प्रियंका ने किताब के जरिए बताया है कि 'बॉब' नाम का उनका एक बॉयफ्रेंड था. उस समय प्रियंका सिर्फ 14 साल की थीं. प्रियंका ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड एक बार चुपके से उनके घर आया था. दोनों मिलकर टीवी देख रहे थे, तभी प्रियंका ने मौसी के कमरे में आने की आवाज सुनी. प्रियंका बेहद डर गईं और उन्होंने बॉब को अपने अलमारी में छिपा दिया.

3

प्रियंका ने इस किताब के जरिए अपने पति निक जोनस के बारे में भी कई खुलासे किए हैं. प्रियंका ने बताया है कि एक बार निक उनके घर आए थे. हालांकि, वे यहां किसी को जानते नहीं थे. निक प्रियंका की मां को लंच पर ले जा रहे थे. यही बात प्रियंका को अच्छी नहीं लगी और प्रियंका ने अपने सिक्योरिटी गार्ड को उनके निक के पीछे जासूसी करने के लिए लगा दिया था. प्रियंका देखना चाहती थीं कि आखिर दोनों कर क्या रहे हैं.

4

प्रियंका ने अपनी किताब के जरिए पर्सनल से जुड़े कई सीक्रेट शेयर किए हैं. उन्होंने इस किताब के जरिए अपने एक्टिंग करियर के बारे में भी बताया है.

5

प्रियंका ने अपनी किताब के जरिए कई राज खोले हैं. उन्होंने बताया कि साल 2018 में उन्होंने इस किताब को लिखना शुरू कर दिया था. हालांकि, बिजी शेड्यूल की वजह से वे इसे जल्दी पब्लिश नहीं करा सकीं.

6

इस किताब के जरिए प्रियंका ने बताया है कि एक बार एक फिल्म निर्माता ने उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करने की सलाह दी थी. हालांकि, प्रियंका ने कभी प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराया.

7

प्रियंका ने अपनी किताब के जरिए कई राज खोले हैं. उन्होंने बताया कि साल 2018 में उन्होंने इस किताब को लिखना शुरू कर दिया था. हालांकि, बिजी शेड्यूल की वजह से वे इसे जल्दी पब्लिश नहीं करा सकीं.

8

जब होस्ट ने उनसे पूछा कि उन्होंने ये किताब क्यों लिखी, इसपर प्रियंका कहती हैं, मुझे कई बार ऐसा लगता है कि मैं कुछ चीजें कभी किसी को बता नहीं पाती हूं. इस किताब के जरिए मैं अपनी फीलिंग्स को लोगों तक पहुंचा पाऊंगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • In Pics: प्रियंका चोपड़ा ने खोले पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े राज, पति निक जोनस की भी करवाई थी जासूसी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.