एक्सप्लोरर
प्रधानमंत्री ने शनिवार को 'स्वच्छता ही सेवा अभियान' की शुरुआत की
1/10

पीएम मोदी ने इसकी शुरुआत दिल्ली के बाबा साहेब अंबेडकर स्कूल में झाड़ू लगाकर की. इसमें उनके साथ स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया. तस्वीर: ट्विटर
2/10

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बेगमपेट में कैंपेन से जुड़कर सफाई करते हुए कूड़ा उठाया. तस्वीर: ट्विटर
3/10

सीएम रघुबर दास ने भी झारखंड के एक मोहल्ले में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया. तस्वीर: ट्विटर
4/10

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों के साथ रेल मंत्री पीयूष गोयल ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया और इस मौके पर वृक्षारोपण भी किया. तस्वीर: ट्विटर
5/10

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा राज्य के फरीदाबाद में सड़क पर साफ-सफाई की. तस्वीर: ट्विटर
6/10

वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली के वसंत विहार की कुली बस्ती में सफाई कर कूड़ा उठाया. तस्वीर: ट्विटर
7/10

इस मौके पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया. तस्वीर: ट्विटर
8/10

छत्तीसगढ़ में भी स्कूली बच्चों ने अभियान के तहत रैली निकाली और झाड़ू लगाकर सड़क साफ किया. तस्वीर: ट्विटर
9/10

वहीं, इंडियन कोस्ट गार्ड के ऑफिर्स भी मुंबई के बीच पर कूड़े को साफ करते दिखें. तस्वीर: ट्विटर
10/10

पीएम मोदी ने शनिवार को स्वच्छता अभियान को विस्तार दिया और 'स्वच्छता ही सेवा अभियान' की शुरुआत की. इस कैंपेन में देशभर के कोने-कोने से लोग जुड़ें. आम लोगों के साथ-साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कैबिनट मंत्री भी इस अवसर पर झाड़ू लगाते दिखें. तस्वीर: ट्विटर
Published at :
और देखें























