IN PICS: दोस्तों के साथ नजर आईं लीजा हेडन, दिखा बेबी बंप!
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना की प्रेग्नेंसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं.
मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा हेडन जल्द ही मां बनने वाली हैं. इन दिनों लीजा अपनी प्रेग्नेंसी को इन्जॉय कर रही हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लीजा लगातार अपनी प्रेगनेंसी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. आपको बता दें कि लीजा से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना की प्रेग्नेंसी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं.
आपको बता दें कि हाल ही में लीजा विदेश में छुट्टीयां मनाने भी पहुंची थी.
अभिनेत्री लीजा हैडन ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर करते हुए अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी.
बता दें कि ‘हाउसफुल3’, ‘क्वीन’, ‘ए दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों में अपने छोटे-छोटे किरदारों से बालीवुड में पहचान बनाने वाली लीजा ने पिछले साल अक्तूबर में डिनो लालवानी से शादी की थी.