✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइड केस: प्रत्यूषा की मौत पर राखी सावंत का चौंकाने वाला खुलासा!

एबीपी न्यूज़   |  05 Apr 2016 07:51 PM (IST)
1

बकौल राखी कहने को तो सलोनी और राहुल का ब्रेकअप हो गया था लेकिन असल में दोनो साथ थे. प्रत्यूषा इसी बात से परेशान थी उसने दोनों के रिश्तों का विरोध किया तो सलोनी और राहुल उसके साथ मारपीट करने लगे.

2

लीना और डॉली ही नहीं प्रत्यूषा को जानने वाले उसके जितने भी करीबी दोस्त हैं. हर कोई प्रत्यूषा की मौत के बाद राहुल की पूर्व गर्लफ्रेंड सलोनी पर सवाल उठा रहे हैं…हलांकि एबीपी न्यूज से बातचीत में सलोनी ने अपने उपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

3

राखी की मानें तो प्रत्यूषा का ब्वॉयफ्रेंड राहुल प्रत्यूषा को धोखा दे रहा था. वो बेवफा था, बेदर्द था और उसके दिए सितम ने ही प्रत्यूषा की जिंदगी को गम के अंधेरों से भर दिया था.

4

खैर जो भी हो लेकिन राखी सावंत के इस दावे ने बॉलीवुड से लेकर टीवी और मीडिया गलियारे में खलबली जरुर मचा दी है.

5

लेकिन अब प्रत्यूषा की मौत के चार दिनों बाद फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत ने मीडिया के सामने रोते-रोते जो खुलासा किया है उसकी कहानी ने सारे शहर में सनसनी फैला दी है.

6

प्रत्यूषा की मौत के बाद उसका ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह सवालों के घेरे में है….पुलिस को इंतजार है राहुल के ठीक होने का..ताकि उससे पूछताछ की जा सके. और जब तक प्रत्यूषा की मौत की इस तहकीकात में सारा सच सामने नहीं आता है हमारी नजर भी इसपर बनी रहेगी.

7

मशहूर टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के रहस्य से अब भी पर्दा नहीं उठा है. प्रत्यूषा की मौत का सच क्या है पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है? इस बीच प्रत्यूषा की मौत को लेकर फिल्म अभिनेत्री राखी सांवत ने जो खुलासा किया है उसकी कहानी ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

8

फिल्म अभिनेत्री राखी सांवत जो दावा कर रही हैं उसका सच क्या है? क्या प्रत्यूषा को राहुल की पूर्व गर्लफ्रेंड सलोनी ने वाकई कोई वीडियो भेजा था? क्या वो वीडियो ही प्रत्यूषा की मौत की वजह बन गई? इसका खुलासा तो पुलिस की तहकीकात के बाद ही हो सकता है. लेकिन प्रत्यूषा की मौत के बाद जिस तरह से सलोनी पर आरोप लग रहे हैं उसने अब कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

9

राहुल के पिता का कहना है कि राहुल प्रत्यूषा को बेहद प्यार करता था और अब प्रत्यूषा की मौत के बाद इनके बेटे की जान भी खतरे में है. हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि राहुल की तबीयत में अब सुधार है और वो ठीक है.

10

कहा ये जा रहा है कि प्रत्यूषा और उसके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के रिश्ते ठीक नहीं थे. दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और इसी से परेशान होकर प्रत्यूषा ने खुदकुशी कर ली.

11

प्रत्यूषा अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल से शादी करना चाहती थी. प्रत्यूषा राहुल के साथ एक ऐसी दुनिया बसाना चाहती थी जिसके जर्रे-जर्रे में प्यार बसा हो लेकिन प्रत्यूषा जो चाहती थी वो हो ना सका और जो हुआ उसकी कहानी ने हर किसी को सन्न कर दिया. बडे ही संदिग्ध हालात में प्रत्यूषा की मौत हो गई.

12

प्रत्यूषा की एक और करीबी दोस्त और डिजाइनर डॉली दास ने भी मीडिया को बताया कि सलोनी प्रत्यूषा की जिंदगी की सबसे बडी विलेन थी…और वो प्रत्यूषा के साथ मारपीट भी करती थी.

13

इसी बीच पुलिस ने प्रत्यूषा के दोस्तों और उसके घरवालों की शिकायत पर प्रत्यूषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज कर लिया है.

14

राहुल इस वक्त अस्पताल में है. बताया जाता है कि उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई है और इस मामले में अब राहुल के पिता का क्या कहना है अब आप ये भी जान लीजिए.

15

सलोनी के बारे में ये कहा जाता है कि वो राहुल की पूर्व गर्लफ्रेंड है. लेकिन प्रत्यूषा को बेहद करीब से जानने वाले लोग यही कहते हैं कि इसी सलोनी की वजह से प्रत्यूषा बेहद परेशान थी.

16

सलोनी और राहुल की ये तस्वीरें उनके रिश्तों की कहानी बयां कर रहे हैं.

17

राखी सांवत का कहना है कि राहुल की पूर्व गर्लफ्रेंड सलोनी के भेजे गए जिस वीडियो की वजह से प्रत्यूषा को अपनी जान गंवानी पडी…वो वीडियो वो सीधे मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम को देंगी ताकि सलोनी और राहुल के खिलाफ पुख्ता कार्रवाई की जा सके.

18

राखी की मानें तो प्रत्यूषा ने जिस राहुल राज सिंह को अपना हमदर्द समझा था उसी ने प्रत्यूषा को कदम कदम पर छला है.

19

राखी सावंत के मुताबिक प्रत्यूषा की जिंदगी में राहुल की पूर्व गर्लफ्रेड सलोनी ने जहर घोल दिया था.

20

31 मार्च की रात प्रत्यूषा की जिंदगी की आखिरी रात थी और उसी रात प्रत्यूषा ने अपनी दोस्त लीना से आखिरी बार फोन पर बात की थी. लीना की मानें तो तब फोन पर प्रत्यूषा ने उसे बताया था कि सलोनी ने राहुल और उसकी जिंदगी में आग लगा दी है और वो बेहद परेशान है.

21

राहुल और प्रत्यूषा के रिश्ते में सलोनी का सच क्या है. प्रत्यूषा की मौत के बाद ये जानना बेहद जरुरी है.

22

फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत का तो ये भी दावा है कि सलोनी ने प्रत्यूषा के मोबाइल पर जो वीडियो भेजा था वो वीडियो उनके पास भी है. लेकिन अभी वो वीडियो किसी को दिखा नहीं सकती क्योंकि वीडियो सार्वजनिक होने पर सलोनी के खिलाफ सबूत के मिटने का खतरा है.

23

राखी सांवत के मुताबिक जब उसे पता चला कि प्रत्यूषा ने खुदकुशी कर ली है तो वो फौरन उसे देखने अस्पताल पहुंची. प्रत्यूषा के जिस्म पर चोट के निशान थे. जख्मों की वो निशानी किसी गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहे थे.

24

राखी का दावा है कि घटना वाले दिन सलोनी ने प्रत्यूषा के मोबाइल पर एक वीडियो भेजा था. और जब प्रत्यूषा ने राहुल से उस वीडियो के बारे में पूछा तो एक साजिश के तहत प्रत्यूषा को मार डाला गया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइड केस: प्रत्यूषा की मौत पर राखी सावंत का चौंकाने वाला खुलासा!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.