✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

प्रकाश राज ने मोदी से कहा- क्या ये आवाज़ें उन्हें सुनाई दे रही हैं?

ABP News Bureau   |  20 Dec 2017 10:12 AM (IST)
प्रकाश राज ने मोदी से कहा- क्या ये आवाज़ें उन्हें सुनाई दे रही हैं?
1

कई फिल्मों में शानदार अभिनय देने वाले प्रकाश लिखते हैं कि बांटने की राजनीति फेल हो गई. वे लिखते हैं कि हमारे सामने पाकिस्तान, धर्म और जाति से बड़े मुद्दे हैं. धमकी देने वाले समूहों से भी बड़े मुद्दे हैं. आपसी झगड़े में खुद को दूसरे से बड़ा साबित करने से भी बड़े मुद्दे हैं.

2

पिछले कुछ समय से बीजेपी को सवालों के घेरे में खड़ा करते रहे जाने-माने अदाकार प्रकाश राज ने पीएम मोदी से सोशल मीडिया पर चिट्ठीनुमा ट्वीट करके कई सवाल पूछे हैं.

3

आपको बता दें कि गुजरात के चुनावी नतीजों में एक ओर जहां शहरी क्षेत्रों में बीजेपी अपना दबदबा कायम रखा है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने गैर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है जिसके बूते पार्टी की सीटों में भारी उछाल आया है.

4

प्रकाश ने जीत पर बधाई देते हुए मोदी से पूछा है कि आप तो धमाकेदार जीत दर्ज करने की दावे कर रहे थे. विकास के बूते जिन 150 से ज़्यादा सीटों को जीतने की बात हुई थी उसका क्या हुआ. वे आगे लिखते हैं, क्या आप थोड़ रुरकर सोचेंगे?

5

एक राय ये भी है कि पूरे दमखम से मुद्दों पर आधारित कैंपेन चलाकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया और इस चुनाव से वे नेता बनकर उभरे हैं. लेकिन इन सबके बीच सिनेमा जगत से पहली बड़ी प्रतिक्रिया आई है.

6

पीएम मोदी के गृहराज्य गुजरात में 100 से कम यानी 99 सीटें पाकर चुनाव जीतने वाली बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) और उसके समर्थक इसका जश्न मना रहे हैं. राज्य में 22 साल की इंकंबेंसी और केंद्र में पिछले साढ़े तीन साल की इंकंबेंसी के बाद मिली इस जीत को कई लोग बड़ी जीत बताने में लगे हैं वहीं पार्टी की सीटों में आई कमी और कांग्रेस की सीटें बढ़ने को मोदी के घटते प्रभाव के तौर पर भी देखा जा रहा है.

7

उन्होंने पीएम को लिखे इस पोस्ट में ग्रामीण भारत की समस्याओं का भी हवाला दिया है. गुजरात में आए नतीजों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने लिखा है कि किसानों, गरीबों और गांववालों की आवाज़ें बुलंद हुईं हैं. उन्होंने पीएम से सवाल किया है कि क्या ये आवाज़ें उन्हें सुनाई दे रही हैं?

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • प्रकाश राज ने मोदी से कहा- क्या ये आवाज़ें उन्हें सुनाई दे रही हैं?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.