प्राची ने रिलेशनशिप पर दिया बड़ा बयान!

अपने डेब्यू सीरियल 'कसम से' से अपने नटखट अंदाज़ और प्यारी मुस्कान से लाखों दिलों पर राज करने वाली प्राची देसाई ने अपने रिलेशनशिप को लेकर हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है.
प्राची ने अपने बयान में यह भी कहा कि उन्हें बेवफाई बर्दाश्त नहीं है और वे किसी को दूसरा मौका नहीं देती. शादी की बात पर प्राची ने कहा कि अभी उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है और ये उनके मस्ती और काम करने के दिन हैं.
प्राची ने कहा कि वे किसी को स्टॉक नहीं करती और दूसरे को इगनोर कर के उसको अपने लिए क्रेज़ी करती हैं. प्राची ने बताया कि वे सेंसिटिव होने के साथ ही प्रैक्टिकल भी हैं. वे अपनी परेशानियों को दूसरों के सामने जाहिर नहीं होने देती और ना ही खुद को उससे ज़्यादा प्रभावित होने देती हैं.
अपने डेब्यू सीरियल 'कसम से' से अपने नटखट अंदाज़ और प्यारी मुस्कान से लाखों दिलों पर राज करने वाली प्राची देसाई ने अपने रिलेशनशिप को लेकर हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है.
जब उनसे यह पूछा गया कि प्यार का उनके लिए क्या मतलब है तो प्राची ने हंसते हुए जवाब दिया कि प्यार वो है जो आपको 'दीवाना' बना दे, लेकिन मैंने अपने रिलेशनशिप में अभी तक यह एहसास नहीं किया है.
फ़िल्मफ़ेयर को दिए अपने एक इंटरव्यू में प्राची ने लव और रिलेशनशिप से जुड़ी बातें की. उन्होनें अपने कमिटेड होने की बात पर हामी भरते हुए कहा कि जब वे अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हो जाएंगी तो यह बात मीडिया के साथ ज़रूर शेयर करेंगी. उन्होनें कहा कि किसी भी रिलेशनशिप को निभाना बहुत मुश्किल होता है और जब आप अपने पार्ट्नर को टाइम नहीं दे पाते तो कभी कभी ग़लतफहमी भी बीच में आने लगती है लेकिन हम इसको मैनेज कर लेते हैं...हमारे बीच में धैर्य और समझ है.