✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

अलविदा शक्तीमान- देखें प्रदर्शन की आहुती चढ़े शक्तीमान की आखिरी तस्वीरें

एबीपी न्यूज़   |  21 Apr 2016 09:17 AM (IST)
अलविदा शक्तीमान- देखें प्रदर्शन की आहुती चढ़े शक्तीमान की आखिरी तस्वीरें

उत्तराखंड में बीजेपी के प्रदर्शन में 14 मार्च को घायल हए घोड़े शक्तिमान की देहरादून में मौत हो गई है. शक्तिमान का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक शक्तिमान पर पिछले कुछ दिन से दवाइयों का असर नहीं दिख रहा था और उसने हरकत करना भी छोड़ दिया था. शक्तिमान के लिए अमेरिका से प्रॉस्थेटिक टांग भी मंगवाई गई थी और उसे लगाया भी गया था. डॉक्टरों ने उम्मीद जताई थी कि शक्तिमान ठीक होकर दोड़ने लगेगा, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

1

बीजेपी विधायक पर दर्ज हुआ था केस बीजेपी विधायक गणेश जोशी पर घोड़े के साथ क्रूरता का केस दर्ज हुआ था. हालांकि ये बात भी निकली थी कि उन्होंने घोड़े को लाठी नहीं मारी थी. जमीन पर लाठी पटकी थी. घोड़े का पैर लोहे के एंगल में फंसकर टूटा था. इस मामले में पुलिस ने धक्कामुक्की के दौरान शक्तिमान की लगाम खींचने वाले बीजेपी कार्यकर्ता को गिरफ्तार भी किया था. प्रदर्शन के वीडियो में आरोपी प्रमोद घोड़े की लगाम खींचने की कोशिश करता साफ दिख रहा है.

2

उत्तराखंड में बीजेपी के प्रदर्शन में 14 मार्च को घायल हए घोड़े शक्तिमान की देहरादून में मौत हो गई है. शक्तिमान का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक शक्तिमान पर पिछले कुछ दिन से दवाइयों का असर नहीं दिख रहा था और उसने हरकत करना भी छोड़ दिया था. शक्तिमान के लिए अमेरिका से प्रॉस्थेटिक टांग भी मंगवाई गई थी और उसे लगाया भी गया था. डॉक्टरों ने उम्मीद जताई थी कि शक्तिमान ठीक होकर दोड़ने लगेगा, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

3

शक्तिमान पर डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले पत्रकार विनोद कापड़ी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत की बुनियाद पर कहा कि प्रॉस्थेटिक टांग लगाने के बावजूद शक्तिमान चल नहीं पा रहा था और किसी घोड़े का नहीं चलना उसकी बीमार का और ज्यादा गंभीर हो जाना होता है. कापड़ी के मुताबिक शक्तिमान की हरकत रुक जाने के बाद उसके दूसरे अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

4

लेकिन सूब के पूर्व सीएम और शक्तिमान के जख्मी होने के दौरान सत्ता की कमान संभालने वाले हरीश रावत का कहना है कि इस मौके पर वो सियासत में शामिल नहीं होना चाहेंगे. बीजेपी के आरोप पर हरीश रावत ने कहा, मैं शक्तिमान की शहादत पर राजनीतिक टिप्पणी करके उसकी शहादत को कम नहीं करना चाहूंगा. इसके साथ ही उन्होंने, शक्तिमान की मौत की खबर से गहरा आघात लगा है. हम ये मान कर चल रहे थे कि शक्तिमान अपने पैरों पर खड़ा होगा. मैं थोड़ी देर में ही वहां जा रहा हूं.

5

पुलिस का दावा है कि घोड़े की लगाम खींचने वाला प्रमोद बोरा बीजेपी का ही कार्यकर्ता है लेकिन घोड़े की टांग तोड़ने के आरोपी बीजेपी विधायक गणेश जोशी पहले ही कह चुके हैं कि लगाम खींचने वाले का बीजेपी से कोई लेनादेना नहीं है और वो उस शख्स को जानते तक नहीं. कुछ दिन पहले तक उत्तराखंड पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर ड्यूटी करने वाला शक्तिमान दुनिया से विदा हो गया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • अलविदा शक्तीमान- देखें प्रदर्शन की आहुती चढ़े शक्तीमान की आखिरी तस्वीरें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.