Sachi Ghatna: ...जब असली सिंघम ने चटाई बदमाश को धूल!

ये फिल्मी सिंघम है. बॉलीवुड का वो दिलेर पुलिस वाला है जिससे कांपते हैं गुनहगार लेकिन अब हम आपको जिस पुलिसवाले का वीडियो दिखाने जा रहे हैं वो फिल्मी नहीं बल्कि असली सिंघम है.
बदमाश उसे चकमा देने की कोशिश कर रहा है लेकिन पुलिसवाला उसे पकड़ने के लिए पूरा जोर लगा रहा है और फिर चोर पुलिस के इस खेल में सिंघम की जीत हुई. चोर पकड़ा गया.
महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज वहां से गुजर रहे बीट कांस्टेबल नौशाद के कानों पर पड़ी और कांस्टेबल नौशाद ने बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया. बदमाश पुलिस कांस्टेबल को चकमा देने की पूरी कोशिश करता रहा लेकिन वो दिल्ली पुलिस के इस सिंघम से बच नहीं पाया.
सीसीटीवी में कैद ये तस्वीरें दिल्ली के मधू विहार इलाके की हैं. तस्वीरों में भागता हुआ दिख रहा ये बदमाश दरअसल एक महिला का पर्स छीनने की कोशिश कर रहा था लेकिन उससे पहले की ये अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता महिला ने शोर मचा दिया.
आपको बता दें कि पुलिसवाले ने अपनी मुस्तैदी और सूजबुझ से उसे धरदबोचा.
सीसीटीवी में कैद इस तस्वीरों को देखिए. बदमाश आगे आगे भाग रहा है और स्कूटी से पुलिसवाला उसका पीछा कर रहा है.
ये फिल्मी सिंघम है. बॉलीवुड का वो दिलेर पुलिस वाला है जिससे कांपते हैं गुनहगार लेकिन अब हम आपको जिस पुलिसवाले का वीडियो दिखाने जा रहे हैं वो फिल्मी नहीं बल्कि असली सिंघम है.