✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

नोटबंदी: साढ़े चार हजार रुपए बदलने बैंक पहुंचीं पीएम मोदी की मां हीराबा

ABP News Bureau   |  15 Nov 2016 12:31 PM (IST)
नोटबंदी: साढ़े चार हजार रुपए बदलने बैंक पहुंचीं पीएम मोदी की मां हीराबा
1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी आज गुजरात में गांधीनगर के रायसन इलाके के ओरिएंटल बैंक में पुराने नोट बदलवाने पहुंची. यहां उन्होंने पहले फार्म भरा और फिर 500 के नौ नोट यानी साढ़े चार हजार रुपए बदलवाए.

2

नोटबंदी के बाद से देशभर में मचा है बवाल: बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को 500 और एक हजार के नोटों को बंद करने का फैसला किया था. सरकार के इस फैसले के बाद से देशभर में उथल-पुथल का माहौल है. पिछले सात दिनों से बैंकों और तमाम एटीएम के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं.

3

4

पीएम मोदी के छोटे भाई का है अकाउंट: बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी का ओरिएंटल बैंक में अकाउंट है, जहां हीराबा पुराने नोट बदलवाने पहुंची थीं. इससे देश में एक संदेश देने की कोशिश की गई है कि खुद पीएम मोदी की मां भी आम लोगों की तरह ही बैंक पहुंची और फार्म भरकर अपने पैसे बदलवाए.

5

पहले फार्म भरा फिर बदले गए नोट: पीएम मोदी की मां हीराबा करीब 12 बजे बैंक पहुंची थीं. बैंक पहुंचते ही कैशियर ने आम नागरिकों की तरह ही सबसे पहले उनसे फार्म भराया, जिसके बाद उनके साढ़े चार हजार रुपए बदले. इसके बदले में कैशियर ने उन्हें दस-दस रुपए की दो गड्डी, एक पांच सौ का नया नोट और एक दो हजार का नोट भी दिया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • नोटबंदी: साढ़े चार हजार रुपए बदलने बैंक पहुंचीं पीएम मोदी की मां हीराबा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.