IN PICS: मुंबई में 51 जोड़ो ने की एक ही मंडप में शादी
'कहते हैं खुदा ने इस जहां में सभी के लिए किसी ना किसी को बनाया है हर किसी के लिए' आज तक आप ने सिर्फ इस गाने को ही सुना होगा लेकिन मुंबई के एक NGO ने इस गाने के बोलों को सच साबित कर दिखाया है. मुंबई के नारायण सेवा संस्थान ने 51 ऐसे जोड़ो की शादी करवाई है जिनमें कुछ शारीरिक रुप से अक्षम हैं तो कुछ बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखते हैं.
आगे देखें इस अनोखी शादी की भव्य तस्वीरें
इस खास मौके पर जानी मानी नर्तिका सुधा चंद्रा ने अपने नृत्य से सबका दिल जीत लिया.
जिन जोड़ों की शादी हुई उनमें कोई पॉलियो से पीड़ित था तो कोई कैंसर की मार झेल रहा था.
इस खास मौके पर 22 ऐसे जोड़े शादी के बंधन में बंधे जो शारीरिक रुप से अक्षम हैं.
इस शादी में 7 ऐसे भी जोड़े थे जिन्होंने एक अनोखी मिसाल पेश की. इन 7 जोड़ों में केवल एक ही शारीरिक रुप से अक्षम था.
22 ऐसे जोड़े भी थे जिनका संबंध बहुत ही गरीब परिवार से