In photos: प्रियंका चोपड़ा के नए रेस्त्रां 'Sona' के अंदर की तस्वीरें आईं सामने, इंटीरियर डिजाइन की खूब हो रही तारीफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अपने नए बिजनेस की शुरुआत कर दी है. उनके पहले रेस्त्रां SONA के अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में रेस्त्रां की खूबसूरती साफ झलक रही है.
प्रियंका और निक ने मिलकर इस रेस्त्रां की नींव रखी. दोनों पारंपरिक रूप से पूजा करते हुए भी दिखे थे.
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में उनके नए रेस्तरां की पहली झलक दिखी थी.
प्रियंका के इस नए रेस्त्रां की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. लोगों को इस रेस्त्रां का लुक पसंद आ रहा है.
इस रेस्त्रां को खासतौर पर भारतीय लोगों के लिए बनाया गया है. यहां लोगों को देसी खाना मिल सकेगा.
अपने नए रेस्त्रां के बारे में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था, मैं आपसे अपने नए रेस्तरां (SONA) के बारे में बताते हुए बेहद खुशी महसूस कर रही है. यह एक ऐसा रेस्तरां है जहां आपको भारतीय खाने का जायका मिलेगा. मैंने खास तौर पर खाने का मेन्यू तैयार किया है.