प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले इमरान खान 'पीएम हाउस के बजाए छोटे घर में रहना पसंद करूंगा'
इस बीच उन्होंने चीन की तरफ झुकाव के संकेत दिए.
उन्होंने पाकिस्तान में बढ़ते भ्रष्टाचार को देखते हुए कहा कि सभी सरकारी गेस्ट हाउस का इस्तेमाल व्यवसायिक तौर पर किया जाएगा.
इमरान ने आगे कहा कि संबंध ठीक करने के लिए बातचीत को तैयार हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती रार को देखते हुए कहा कि सबसे अहम मसला कश्मीर है. इसे बातचीत से सुलझा लेना चाहिए.
इमरान ने भारत के साथ रिश्तों को लेकर कहा कि भारत-पाक के रिश्ते अच्छे हों और व्यापार बढ़े.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में उन्होंने ये भी कहा कि गर्वनर हाउस को होटल में बदल दूंगा.
उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरी मुहैया कराई जाएगी.
पीटीआई प्रमुख ने इस बड़ी जीत पर कहा, पाकिस्तान के पैसे का अब दुरूपयोग नहीं होगा.
इमरान ने आगे कहा, पीएम हाउस जैसे महल के बजाए मैं छोटे घर में रहना पसंद करुंगा.
पाकिस्तान चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद इमरान खान ने अपने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम बातें कही हैं. उन्होंने मीडिया से कहा कि देश में निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा. अभी वोटों की गिनती जारी है और आधिकारिक तौर पर नतीजे घोषित नहीं हुए है लेकिन इमरान खान को बढ़त मिली है. ऐसा माना जा रहा है कि अब पाकिस्तान के अगले पीएम इमरान खान ही होंगे.