चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
नर्सों का मजाक बनाना कपिल को पड़ा महंगा, दर्ज होगी FIR!

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी बातों और हरकतों से सबको हंसाने के लिए मशहूर हैं. फिर चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी हद तक जाना क्यों न पड़े. लेकिन इस बार कपिल ने कुछ ऐसा कर दिया है कि इसके लिए उनको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है.

दरअसल कपिल ने द कपिल शर्मा शो के दौरान नर्सों पर कुछ कमेंट पास किए थे. जिसके बाद नर्सों का एक दल कपिल से खासा नाराज़ है.
इन नर्सों का कहना है कि कपिल ने अपने शो के जरिए नर्सों की इमेज को खराब किया है. और इसमें नवजोत सिंह सिद्धू ने भी उनका साथ दिया है. जबकि उन्हें कपिल को ऐसा करने से रोकना चाहिए.
अब नर्सों की मांग है कि कपिल इस गलती के लिए देश की सभी नर्सों से माफी मांगे. नहीं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी.
अमृतसर में सिविल हॉस्पिटल और गुरूनानक देव हॉस्पिटल की नर्सों ने कपिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.