तुर्की में तख्तापलट नाकाम, हिंसा में 60 की मौत

दिल्ली से करीब साढ़े चार हजार किलोमीटर दूर सीरिया से लगे देश तुर्की में सेना के एक गुट ने तख्तापल़ट का दावा किया है लेकिन अभी भी स्थिति साफ नहीं है कि तख्तापलट सफल हुआ है या नहीं.
दिल्ली से करीब साढ़े चार हजार किलोमीटर दूर सीरिया से लगे देश तुर्की में सेना के एक गुट ने तख्तापल़ट का दावा किया है लेकिन अभी भी स्थिति साफ नहीं है कि तख्तापलट सफल हुआ है या नहीं.
इन्हीं पुलों से लोग एशिया से यूरोप जाते हैं.
सेना प्रमुख को सैनिक मुख्यालय में ही बंधक बना लिया गया है. पूरे तुर्की में कर्फ्यू लगा है.
उन्होंने आगे बताया है कि तख्तापलट की कोशिश के संबंध में 120 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं.
हेलिकॉप्टर से किये गये विद्रोही सैनिकों के हमले में 17 पुलिस वाले मारे गए हैं.
कुछ और तस्वीरें
कुछ और तस्वीरें
सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया है.
तुर्की का दुनिया सें संपर्क टूट गया है. तुर्की के इस्तांबुल शहर में एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है.
हालांकि उन्होंने बगावत को नाकाम करार दिया है और लोगों से सड़कों पर उतरकर तख्तापलट का विरोध करने की अपील की है.
अंकारा में तुर्की की संसद पर बम विस्फोट की भी ख़बर सामने आई है.
कुछ और तस्वीरें
कुछ और तस्वीरें
इंटरनेट और सोशल साइट्स के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है. पता नहीं है कि राष्ट्रपति रैचेप तैयाप एर्दोआन कहां हैं.
तुर्की में जगह जगह संघर्ष हो रहा है.
तुर्की में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी. अंकारा में +905303142203 और इस्तांबुल में +905305671095 पर हो सकता है संपर्क.
तुर्की में रह रहे भारतीय नागरिकों को भारतीय विदेश मंत्रालय ने हालात साफ होने तक घरों में ही रहने के निर्देश दिये हैं.
वहीं वहां के पीएम बिनाली युल्दरम ने एक बयान में कहा है कि तख्तापलट की कोशिश के बाद ‘हालात काफी हद तक नियंत्रण में हैं.’
वहां के टीवी के हवाले से बताया गया है कि अंकारा में तख्तापलट की कोशिश के दौरान हुए संघर्ष में 194 लोगों की मौत हुई.
बागियों ने सरकारी टेलीविजन पर कब्जा करके तख्तापलट का एलान किया.