✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

World Best Airports 2025: ये हैं दुनिया के टॉप 10 बेस्ट एयरपोर्ट! भारत का भी नाम शामिल, जानें पाकिस्तान का हाल

एबीपी लाइव   |  29 Jul 2025 07:38 AM (IST)
World Best Airports 2025: ये हैं दुनिया के टॉप 10 बेस्ट एयरपोर्ट! भारत का भी नाम शामिल, जानें पाकिस्तान का हाल

मुंबई का CSMIA केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि ग्लोबल फ्लाइट ट्रांसपोर्टशन सिस्टम में भी एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है. इसका ट्रैवल + लीजर जैसी ग्लोबल मैगजीन की टॉप 10 सूची में आना देश के इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती को दर्शाता है.

1

मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) एक बार फिर से देश का नाम रोशन करते हुए ट्रैवल + लीजर की प्रतिष्ठित World's Best Awards 2025 की लिस्ट में शामिल हुआ है.

2

World's Best Awards 2025 लिस्ट में CSMIA को 9वां स्थान प्राप्त हुआ है और यह भारत का एकमात्र एयरपोर्ट है जो इस टॉप 10 में जगह बना पाया है.

3

CSMIA लगातार तीसरे साल इस सूची में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहा है, जो इसके लगातार बेहतर होते यात्री अनुभव और संचालन का प्रमाण है.

4

ट्रैवल + लीजर की तरफ से जारी की गई इस ग्लोबल रैंकिंग में यात्री सुविधाएं, संचालन की दक्षता, साफ-सफाई, भोजन विकल्प, सुरक्षा और कनेक्टिविटी जैसे मानकों को आधार बनाया गया. 1.8 लाख से ज्यादा यात्रियों के अनुभवों पर आधारित इस सर्वे से टॉप 10 एयरपोर्ट्स सामने आए.

5

ट्रैवल + लीजर की तरफ से जारी की गई इस ग्लोबल रैंकिंग में पहले नंबर पर तुर्किए का इस्तांबुल एयरपोर्ट है. दूसरे नंबर पर सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट है.

6

दुनिया के तीसरे नंबर का सबसे अच्छा एयरपोर्ट दोहा कतर में स्थित हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट है. चौथे नंबर पर अबू धाबी UAE जायद एयरपोर्ट शामिल है.

7

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और हॉन्ग-कॉन्ग इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया के पांचवे और छठे नंबर का सबसे शानदार एयरपोर्ट है.

8

फिनलैंड का हेलसिंकी-वंता एयरपोर्ट और जापान का हानेडा एयरपोर्ट क्रमांक सातवें और आठवें नंबर का एयरपोर्ट है. ये दोनों एयरपोर्ट ट्रैवल + लीजर की तरफ से जारी की गई इस ग्लोबल रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल है.

9

9 वें और 10 वें नंबर पर भारत के मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और साउथ कोरिया का इंचियोन एयरपोर्ट शामिल है. हालांकि, इस लिस्ट में पाकिस्तान का एक भी एयरपोर्ट शामिल नहीं है.

10

छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया का एक प्रमुख हवाई अड्डा है. ये दुनिया का सबसे व्यस्त सिंगल रनवे एयरपोर्ट है. एक ही रनवे से रोज़ाना हजारों उड़ानों का संचालन होता है, जो इसे एक इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की मिसाल है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • विश्व
  • World Best Airports 2025: ये हैं दुनिया के टॉप 10 बेस्ट एयरपोर्ट! भारत का भी नाम शामिल, जानें पाकिस्तान का हाल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.