एक्सप्लोरर
‘गेट आउट’, 29 पाकिस्तानी एथलीट को क्यों मलेशिया ने एयरपोर्ट से ही लौटाया? ये हरकत देख अपने भाईयों पर निकल रहा आवाम का गुस्सा
मलेशिया एयरपोर्ट से 29 पाकिस्तानी एथलीट को लौटा देने पर यूट्यूबर शोएब चौधरी के सवाल में एक पाकिस्तानी ने कहा कि उन खिलाड़ियों ने इस तरह की हरकत करने से पहले मुल्क की इज्जत के बारे में भी नहीं सोचा.
मलेशिया ने एयरपोर्ट से 29 पाकिस्तानी एथलीट को लौटाया
1/6

पाकिस्तान के 28 पुरुष और एक महिला 7 सितंबर को मलेशिया के लैंगकावी में पुलाउ टुबा द्वीप में होने वाले 'टुबा क्रॉस कंट्री रन' में भाग लेने गए थे, लेकिन उन सभी को लैंगकॉवी हवाई अड्डे से ही लौटा दिया गया. इन लोगों के पास रनिंग से संबंधी कोई किट या कपड़े नहीं थे, बल्कि उनके बैग में सिर्फ कुर्ते थे. इस वजह से अधिकारियों को उनपर शक हुआ और 29 एथलीट को वापस भेज दिया.
2/6

इस बात को लेकर पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने पाकिस्तान की आम जनता की राय जानने की कोशिश की कि क्या इस तरह की घटनाओं से पाकिस्तान की बेइज्जती होती है?
3/6

इस सवाल पर एक पाकिस्तानी ने जवाब दिया कि ऐसी चीजें पहली बार हमारे मुल्क से नहीं हो रही, इससे पहले भी कई बार हो चुकी हैं. उसने कहा कि पाकिस्तान की आवाम भी इस बात को कबूल करेगी कि हमारे देश में कई सारे लोग ऐसे हैं जो पाकिस्तान को डीग्रेड करने की कोशिश करते हैं.
4/6

पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि अभी जो हालही में 29 खिलाड़ियों को बाहर निकाला गया वो पाकिस्तान को रिप्रजेंट करने वहां गए थे. उन खिलाड़ियों के पास ना तो किट, शूज या खेलने का कोई और सामान था. इसका मतलब यही है कि वो सभी भागने के फिराक में थे. इस तरह की हरकतें पाकिस्तान के लिए बहुत शर्मिंदगी की बात है.
5/6

पाकिस्तान के दूसरे नागरिक ने कहा कि उन 29 एथलीट को इतनी भी शर्म नहीं आई कि हमारे देश की क्या इज्जत रह जाएगी. उस आदमी ने कहा कि हमारी सरकार को भी इस तरह का मौका और फैसिलीटी देनी चाहिए कि कोई भी पाकिस्तानी देश छोड़कर जाने या अवैध तरीके से भागने की कोशिश न करे.
6/6

पाकिस्तान की आम जनता ने सवाल जवाब के दौरान सरकार और नेताओं से गुजारिश की कि पाकिस्तान की हिफाजत करो और आवाम को अच्छा मौका दो. लोगों ने कहा कि पाकिस्तान में कोई सुकून नहीं है. यहां पर तो एक वक्त की रोटी मिलना भी मुश्किल हो गया है.
Published at : 22 Sep 2024 03:02 PM (IST)
और देखें























