एक्सप्लोरर
सावधान! आ गई दुनिया के सबसे खतरनाक देशों की लिस्ट, क्या पाकिस्तान का नाम शामिल, पढ़ लीजिए
Most Dangerous Countries: कुछ देशों में हिंसा और संघर्ष इतना बढ़ चुका है कि वहां से जिंदा लौटना भी मुश्किल हो जाता है. लोग अपनी सुरक्षा के लिए हथियारों को प्राथमिकता देने लगे हैं.
यमन आज के समय में दुनिया का सबसे खतरनाक देश माना जाता है. यहां सरकार का कोई वजूद नहीं है और पूरे देश पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का कब्जा है. दशकों से चल रहे गृहयुद्ध के कारण यमन में अकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है और स्वास्थ्य सेवाएं लगभग न के बराबर हैं. इस देश की जनता संघर्ष, भूख और कुपोषण से जूझ रही है.
1/7

सूडान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में दूसरे नंबर पर आता है. देश के दारफुर, साउथ कोर्डोफन और ब्लू नाइल जैसे क्षेत्रों में सशस्त्र संघर्षों की स्थिति है जिसके परिणामस्वरूप हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग यहां से विस्थापित हुए हैं. 2024 में इन संघर्षों में 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और नागरिकों पर सरकारी बलों और मिलिशिया की ओर से लगातार हमले हो रहे हैं.
2/7

दक्षिण सूडान जो 2011 में स्वतंत्र हुआ था आज भी राजनीतिक अस्थिरता और जातीय हिंसा से जूझ रहा है. देश में चल रहे आंतरिक संघर्ष और बाहरी दबावों ने यहां की स्थिति को बेहद खतरनाक बना दिया है. नागरिकों को लगातार हिंसा और संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है और शांति की उम्मीद दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है.
Published at : 02 Dec 2024 08:48 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
बिहार
ओटीटी
महाराष्ट्र

























