पिछले दो दशकों में सिर्फ 0.2 प्रतिशत बढ़ी हिंदू आबादी, अगले 25 सालों में इतने कम होने का अनुमान, डाटा ने चौंकाया

घटने वाली है हिंदुओं की आबादी!
अमेरिकन रिर्सच पेपर प्यू की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 25 सालों तक पूरी दुनिया में हिंदुओं की आबादी 0.3 फीसदी घट जाएगी. हालांकि, इस आंकड़े में पहले बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी. जहां 2030 में आबादी 15.2 रहेगी, वो 2050 आते-आते 14.9 हो जाएगी.
प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट की मानें तो साल 2050 में पूरी दुनिया में हिंदुओं की आबादी सिर्फ 138 करोड़ रहने वाली है.
दुनिया में हिंदुओं की आबादी ज्यादा जनसंख्या के मामले में तीसरे नंबर पर है पहले और दूसरे नंबर पर ईसाई और मुस्लिम है.
प्यू रिसर्च की एक रिपोर्ट बताती है कि 2050 तक, अधिकांश प्रमुख धर्मों की आबादी बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन हिंदुओं की आबादी में गिरावट देखने को मिलेगी.
2050 तक ईसाई धर्म सबसे बड़ा धार्मिक समूह बना रहेगा, लेकिन अनुमान है कि 2070 तक इस्लाम इसे पीछे छोड़ देगा और दुनिया का प्रमुख धर्म बन जाएगा.
2010 में हिंदुओं की संख्या 1.03 बिलियन थी, जो 2050 तक 1.38 बिलियन हो जाएगी. हालांकि, इसमें अभी के मुकाबले 0.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिलेगी.
दुनिया के किसी भी हिस्से में जनसंख्या के लिए अच्छी बर्थ रेट होना काफी जरूरी है. यही वजह है कि कई धर्मों के आबादी में आने वाले सालों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.