एक्सप्लोरर
Holi 2025: होली पर यूपी के 28 गांवों के लोग मनाते हैं शोक, मगर क्यों?
Holi Colour 2025: होली जहां खुशियों का त्योहार है वहीं यूपी के रायबरेली के डलमऊ में ये दिन शोक में बिताया जाता है.माना जाता है कि 700 साल पुरानी इस परंपरा के पीछे एक ऐतिहासिक बलिदान की कहानी है.
देशभर में जहां होली रंगों और उत्साह का त्योहार होती है वहीं उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डलमऊ क्षेत्र के 28 गांवों में ये दिन शोक के रूप में मनाया जाता है. यहां होली के दिन रंग-गुलाल नहीं उड़ाए जाते बल्कि तीन दिन बाद होली खेली जाती है.
1/7

डलमऊ नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रजेश दत्त गौड़ के अनुसार ये परंपरा करीब 700 साल पुरानी है. यहां के लोग राजा डालदेव के बलिदान को याद करते हुए होली के दिन शोक मनाते हैं.
2/7

1321 ई. में जब राजा डालदेव अपने राज्य में होली मना रहे थे तभी जौनपुर के राजा शाह शर्की की सेना ने डलमऊ के किले पर हमला कर दिया. ये हमला त्योहार के दिन हुआ जिससे डलमऊ के लोगों के लिए ये दिन हमेशा के लिए बदल गया.
Published at : 12 Mar 2025 11:49 AM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
क्रिकेट




























