एक्सप्लोरर
Amit Shah: गृह मंत्री बनते ही एक्शन मोड में अमित शाह, NSG-NIA और ITBP समेत कई विभागों के प्रमुखों से किया वन-टू-वन
Home Minister Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्शन मोड में है. गृह मंत्री शाह ने गुरुवार (13, जून) को कई विभागों के प्रमुखों से मुलाकात की.
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं. मोदी सरकार बनते ही काम काज भी शुरू हो चुका है.
1/7

गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले अमित शाह को लगातार दूसरी बार केंद्रीय गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. 59 वर्षीय अमित शाह साल 2019 में पहली बार गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर उन्हें इसी विभाग का प्रभार सौंपा है.
2/7

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई विभागों के प्रमुखों से मुलाकात की. गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन सचिव डॉ. राजेंद्र कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं.
Published at : 13 Jun 2024 11:12 PM (IST)
और देखें























