एक्सप्लोरर
Mahakumbh 2025: फूलों से सजे भाले लिए जब महाकुंभ पहुंच गए नागा साधु, 5 किमी तक जुटी रही भीड़
Kumbh Mela 2025: प्रयागराज के महाकुंभ में श्री शंभू पंचदशनाम अटल अखाड़े की भव्य छावनी प्रवेश यात्रा शुरू हो गई जिसमें परंपरा और उत्साह का सुंदर संगम था.
प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित हो रहे महाकुंभ में 13 प्रमुख अखाड़ों का प्रवेश शुरू हो चुका है. इन अखाड़ों के प्रवेश से महाकुंभ का आयोजन और भी भव्य और भक्तिमय बन गया है. इस क्रम में बुधवार (1 जनवरी) को श्री शंभू पंचदशनाम अटल अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा ने स्थानीय मुख्यालय से शुरुआत की.
1/7

अटल अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा शैव सन्यासी के नेतृत्व में संपन्न हुई. यात्रा में परंपरा, उत्साह और अनुशासन का सुंदर संयोजन देखने को मिला. अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में ये यात्रा पूरी भव्यता के साथ निकल रही थी.
2/7

यात्रा की शुरुआत अखाड़े के इष्ट देवता भगवान गजानन की सवारी से हुई. इसके बाद अखाड़े के बाकी परंपरागत देवताओं की सवारी भी दिखी. इस खास यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई थी जो अखाड़े के देवताओं को श्रद्धा और भक्ति से देख रहे थे.
Published at : 02 Jan 2025 08:15 AM (IST)
और देखें

प्रेम कुमारJournalist
Opinion


























