एक्सप्लोरर
Bangladesh Crisis: "स्थिति भयावह! जो मार-काट मची है...", बांग्लादेश में हिंदुओं की टारगेट किलिंग पर बोले शंकराचार्य सदानंद सरस्वती
Bangladesh Crisis: शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने कहा कि मानवता की रक्षा के लिए पूरे विश्व को बांग्लादेश में होने वाली हिंसा को लेकर आवाज उठानी चाहिए. हम कभी इसका पक्ष नहीं ले सकते हैं.
बांग्लादेश में सियासी संकट को लेकर गुजरात की द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने बड़ा बयान दिया है. आइए, जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कुछ कहा:
1/7

द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती ने बांग्लादेश में हिंदुओं की टारगेट किलिंग पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि वहां की स्थिति फिलहाल बड़ी डराने वाली है.
2/7

सदानंद सरस्वती ने मीडिया से कहा, "स्थिति भयावह है. देखिए, वे क्या उद्देश्य चाहते हैं. जो मार-काट मची है, यह स्थिति बेहद डरावनी है और अत्यंत क्रूरता वाला व्यवहार हो रहा है."
Published at : 12 Aug 2024 12:08 PM (IST)
और देखें

























