हाथी, कमल और मोर...Ram Mandir में लग गए सभी 14 स्वर्ण मंडित द्वार, देखिए PHOTOS

राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित दरवाजा (फाइल फोटो)
यूपी के अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को है, जबकि मंगलवार (16 जनवरी) को हफ्ते भर चलने वाले पूजन कार्यक्रम का आगाज हुआ.
राम मंदिर परिसर में कुल 14 स्वर्ण मंडित द्वार लगाए गए हैं जिन पर हाथी, कमल और मोर आदि की आकृति उकेरी गई है. 14 में से कुछ दरवाजे मंदिर के गर्भगृह पर भी लगाए गए हैं.
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के एक्स हैंडल (@ShriRamTeerth) से साझा की गई तस्वीरों में मंदिर परिसर के भूतल पर लगे इन दरवाजों की भव्यता देखते बनती है.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से कहा गया कि मंदिर के भूतल पर सभी 14 स्वर्ण जड़ित दरवाजों की स्थापना का काम पूरा हो गया है. मंदिर में ऐसा पहला दरवाजा 8 जनवरी 2024 को लगाया गया था.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, मंदिर निर्माण 1,000 साल के हिसाब से हुआ है. एक हजार साल तक इसे मरम्मत की जरुरत नहीं पड़ेगी. मंदिर के निर्माण में सीमेंट, कंक्रीट और लोहे का प्रयोग नहीं हुआ है.
मंदिर के गर्भगृह में राम बालरूप में नजर आएंगे. प्रथम तल पर श्रीराम दरबार होगा, जबकि मंदिर भक्तों (दिव्यांगों और बुजुर्गों) की सुविधा के लिए उस किस्म का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करा रहा है.
मंदिर तीन माले का होगा. हर मंजिल की ऊंचाई 20 फुट है और टेंपल में 392 खंभे और 44 द्वार हैं. वैसे, पूरे मंदिर को बनने में दो से तीन साल का समय लगेगा.